PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪੁਜੀਸ਼ਨਾ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लहराया परचम, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में 'इग्नाइट 2026' का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा... जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस...

बड़ी ख़बर : संसद भवन में तीन संदिग्धों ने की घुसने की कोशिश, फर्जी आधार कार्ड हुए बरामद,

three-suspects-trying-enter-parliament-house-arrested-fake-aadhar-cards-recovered-from-all-three

.

.

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : संसद भवन के बाहर तीन संदिग्ध पकड़े गए। तीनों के पास फर्जी आधार कार्ड थे। तीनों संदिग्धों ने संसद भवन के गेट नंबर तीन से घुसने कोशिश की थी। मगर सीआईएसएफ के जवानों ने तीनों को दबोच लिया। सभी तीन संदिग्धो को आगे की जांच के लिए संसद मार्ग पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया था।

.

.

तीनों लोगों पर जालसाजी और धोखाधड़ी से संबंधित भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए हैं। तीनों अपने आधार कार्ड दिखाकर संसद परिसर में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे और इसी दौरान सीआईएसएफ कर्मियों को उनके कार्ड संदिग्ध लगे। इसके बाद जब आधार कार्ड्स की जांच की गई तो वह फर्जी निकले।

.

.

.

इसके बाद संसद भवन की सुरक्षा में तैनात अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और उनसे गहन पूछताछ की। जांच के दौरान यह बात सामने निकलकर आई कि तीनों डीवी प्रोजेक्ट्स लिमिटेड द्वारा काम पर रखा गया था। वह आईजी 7 और में एमपी के लाउंज के निर्माण में लगे हुए थे। इस बात की जांच की जा रही है कि तीनों ने आधार कार्ड कब और कहां और कैसे बनाया।

.

.