PTB News

Latest news
Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर...

पंजाब : 17 जिलों में आज से दो दिनों के लिए बारिश का मौसम विभाग ने किया येलो अलर्ट, तेज आंधी की भी दी चेतावनी,

meteorological-department-issued-yellow-alert-for-17-district-punjab

.

.

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब में मौसम विभाग ने पंजाब के 17 जिलों में दो दिन का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके दौरान छह जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर व एसएएस नगर में तेज व धूल भरी हवाएं चलेंगी और आकाश में बिजली चमकने के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। जबकि अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, मोगा, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब,

.

.

पटियाला में तेज आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश पड़ सकती है। इससे तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। मंगलवार को पंजाब में मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहा, जबकि कुछ जगहों पर हलकी बारिश भी हुई। डेराबस्सी, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली, बस्सी पठाणा व खरड़ में हलकी बारिश हुई है। मंगलवार को प्रदेश के तापमान 0.6 डिग्री की वृद्धि के साथ सामान्य से 4.9 डिग्री ऊपर पहुंच गया। सबसे अधिक 42 डिग्री का पारा बठिंडा का दर्ज किया गया।

.

.

जबकि अमृतसर का तापमान 38.7 डिग्री, लुधियाना का 37.4, पटियाला का 38.3, पठानकोट का 39.1, बरनाला का 37.5 और जालंधर का 37.3 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 1.3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। इससे यह सामान्य से 4.2 डिग्री ऊपर हो गया है। सबसे कम 27.1 डिग्री का पारा पठानकोट का रहा। वहीं अमृतसर का न्यूनतम तापमान 30.8 डिग्री, लुधियाना का 29.9, पटियाला का 30.1, बठिंडा का 31.4, जालंधर का 30.0 डिग्री दर्ज किया गया।

.

.