PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

हिमाचल प्रदेश में मस्जिद विवाद में आया नया मोड़, तोड़ा जाएगा अवैध निर्माण, किसने की पेशकश,

shimla-mosque-dispute-takes-new-turn-muslim-community-offers-demolish-illegal-construction-mosque-himachal-pardesh

.

.

PTB Big न्यूज़ शिमला : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में हो रहे मस्जिद विवाद को लेकर आज व्यापारियों की तरफ से शेर-ए-पंजाब से डीसी ऑफिस तक रोष रैली निकाली गई। वहीं दूसरी तरफ जानकारी सामने आ रही है कि मस्जिद कमेटी ने मस्जिद का अवैध निर्माण तोड़ने की पेशकश की है। जानकारी के अनुसार मस्जिद कमेटी ने मस्जिद का अवैध निर्माण तोड़ने को लेकर शिमला नगर निगम कमिश्नर भूपेंद्र अत्री से मुलाकात की है।

.

.

इस मामले को लेकर कमिश्नर ने बताया कि मस्जिद कमेटी ने खुद कहा कि जब तक कोर्ट का फैसला नहीं आ जाता तब तक मस्जिद की 3 अवैध मंजिल को सील कर दिया जाए। बता दें कि संजौली में मस्जिद 1947 से पहले बनी थी। 2010 में इसकी पक्की इमारत बननी शुरू हुई तो नगर निगम में शिकायत की गई थी। अब मस्जिद 5 मंजिला है। नगर निगम 35 बार अवैध निर्माण तोड़ने का नोटिस दे चुका है।

.

shimla-mosque-dispute-takes-new-turn-muslim-community-offers-demolish-illegal-construction-mosque-himachal-pardesh

.

इसके अवैध निर्माण को लेकर पिछले 13 दिनों से विरोध-प्रदर्शन जारी है। पिछले दिनों हुए लाठीचार्ज के विरोध में व्यापार मंडल ने गुरुवार को शहर की सभी दुकानें बंद रखी हैं। इस मामले को लेकर सीएम सुक्खू ने कहा कि सभी को विरोध जताने का अधिकार है, लेकिन यह विरोध सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाए बिना शांतिपूर्ण तरीके से होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मामले की सुनवाई स्थानीय नगरपालिका अदालत में हो रही है। कानून अपना काम कर रहा है।

.

.