PTB News

Latest news
होटल में कैसे लगी आग? एक ही सीढ़ी और अंदर भरा था धुआं…फायर ऑफिसर ने बताई खौफनाक कहानी दिल्ली के बाद पंजाब में आग से फैली सनसनी, रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, जिं/दा ज/ला कर्मचारी 2026 के ग्रेजुएट्स के लिए बड़ी खबर, यह प्रसिद्ध Immigration मात्र 3-4 हफ्तों में दिला रहा है ऑस्ट्रे... विदेश में पढ़ाई करने का सुनहरा मौका, प्रसिद्ध इमीग्रेशन कल से पंजाब, चंडीगढ़ और जम्मू में आयोजित कर ... पंजाब-हिमाचल भाईचारे पर चिंता, CM सुक्खू से पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग : सुखजिंदर सि... पंजाबी ट्रक ड्राइवर को 75 साल की हुई कैद, नहीं मिलेगी 55 साल तक जमानत, जाने मामला पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्...

बड़ी ख़बर : देश में फिर हुई गैंगरेप जैसी शर्मसार कर देने वाली दुःखद घटना, 6 आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम,

indore-army-officers-robbed-indore-female-friend-gang-raped-mp-police-two-accused-arrested

PTB Big न्यूज़ इंदौर : देश में गैंग रैप जैसी घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ऐसे में मध्य प्रदेश के इंदौर से एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां सेना के 2 ट्रेनी अफसरों और उनकी दोस्त से मारपीट करने, बंधक बनाने के महिला के साथ गैंगरेप किया गया। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि घटना 10 सितंबर रात करीब ढाई बजे की है, जब अफसर इंदौर के जामगेट घूमने गए थे।

.

.

पुलिस ने गुरुवार को कहा कि सभी 6 आरोपियों की पहचान हो चुकी है और 2 को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों ने अफसरों से 10 लाख रुपए भी मांगे। अफसर की दोस्त को दूर झाड़ियों में ले गए। पीड़ित अफसर ने गैंगरेप की आशंका जाहिर की है। पुलिस ने गैंगरेप, लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। एसपी ग्रामीण हितिका वासल ने कहा, “अस्पताल में भर्ती विक्टिम के बयान दर्ज नहीं किए जा सके हैं।

.

.

उसका मेडिकल कराया गया है। बयान के आधार पर केस की धाराएं अपडेट की जाएंगी। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने घटना पर दुख जाहिर किया। उन्होंने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर नकारात्मक रवैया चिंताजनक है। एसपी ने कहा कि फरार 4 आरोपियों की भी पहचान हो गई है। उनको तलाशने के लिए 10 थानों को अलर्ट किया गया है।

indore-army-officers-robbed-indore-female-friend-gang-raped-mp-police-two-accused-arrested

सभी आरोपी इंदौर के मानपुर, बडगौंदा के रहने वाले हैं। दो का क्रिमिनल रिकॉर्ड है। एक पर 2016 में मर्डर का केस भी दर्ज हुआ था। पुलिस के मुताबिक, आर्मी के दो ट्रेनी अफसर जामगेट इलाके में मंगलवार रात करीब ढाई से तीन बजे के बीच घूमने गए थे। उनके साथ 2 दोस्त भी थीं। इसी बीच आरोपी भी वहां पहुंच गए। उन्होंने पहले चारों को पीटा। फिर 10 लाख रुपए की मांग की।

.

.

दो को बंधक बनाकर बाकी दो साथियों को रुपए लेने भेज दिया। आर्मी अफसर ने घाट से ऊपर आकर अपने कमांडेंट को सूचना दी। आर्मी ने महू पुलिस और ग्रामीण एसपी को वारदात की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची तब तक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। पुलिस ने घायल आर्मी अफसर और महिला मित्र का रेस्क्यू किया। चारों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला की हालत नाजुक होने की वजह से बयान दर्ज नहीं कराए जा सके हैं।

.

.

Latest News