PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

पहाड़ों में बादल फटने का सिलसिला लगातार जारी, अब केदारनाथ धाम में भी फटा बादल, 150 से 200 यात्री फंसे,

devastation-caused-cloudburst-kedarnath-dham-30-meters-road-washed-away-150-200-passengers-stranded

.

PTB Big न्यूज़ केदारनाथ : उत्तराखंड में बुधवार से हो रही भारी बारिश के कारण केदारनाथ पैदल मार्ग में भीम बली के गदेरे में बादल फटने की घटना हुई है। रास्ते में भारी मलबा और बोल्डर गिरे हैं। पैदल मार्ग का करीब 30 मीटर हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। करीब 150-200 यात्री वहां फंसे बताये जा रहे हैं। हादसे के बाद पैदल मार्ग पर आवाजाही बंद कर दी गई है।

.

.

भीम बली में 150 से 200 तीर्थ यात्रियों के फंसे होने की आशंका है। अब तक किसी जनहानि की खबर नहीं है। लगातार हो रही बारिश से केदारनाथ धाम में मंदाकिनी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। भीम बली में बादल फटने के बाद मौके पर रेस्क्यू टीमें तैनात हैं। वहीं, सेक्टर गौरीकुंड द्वारा सूचना प्राप्त मिली है कि नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण गौरी माई मंदिर खाली करवा दिया गया है।

.

.

सभी को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है। साथ ही नदी का जल स्तर बढ़ने के कारण पार्किंग खाली करा दी गई है। घटना के बाद एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और पुलिस को मौके पर तैनात कर दिया गया है। आपदा प्रबंधन विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। भारी बारिश को देखते हुए अस्पतालों को भी अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।

.

.

रुद्रप्रयाग के जिलाधीश सौरभ गहरवार ने बताया कि केदारनाथ धाम में भारी बारिश लगातार जारी है। केदारनाथ में भारी बारिश के कारण भीमबली में बादल फटने से एमआरपी के पास 20 से 25 मीटर पैदल रास्ता वॉशआउट हो गया है। रास्ते में बड़े -बड़े बोल्डर आ गये हैं। लगभग 200 यात्रियों को भीमबली जीएमवीएन में सुरक्षित रोका गया है। कोई जनहानि नहीं हुई है।

.