PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

आईवी वर्ल्ड स्कूल में आज हर्षोल्लास से मनाया गया “अध्यापक दिवस”

ivy-world-school-celebrated-teachers-day-with-great-avidity-and-grandeur-jalandhar

PTB न्यूज़ शिक्षा : हर किसी का जीवन आदर्शों, शिक्षाओं, दिशानिर्देशों से ही विकसित हो पाता है जिसके लिए हमें प्रभू जी ने हमें अध्यापकगण दिए ” गुरु गूंगे गुरु बावरे, गुरु के रहिए दास। गुरु जो भेजे नरक को, स्वर्ग की राखो आस। जोकि हमारे सफल जीवन का आधार है। उनके दिए गए इस अनुपम योगदान के लिए हर वर्ष 5 सितम्बर को अध्यापकगण दिवस मनाया जाता है ताकि हम पूर्ण से उनका आभार व्यक्त करते रहें

.

.

इसलिए आज आईवी वर्ल्ड स्कूल, रामामंडी जालंधर में आज अध्यापक दिवस मनाया गया जिसमें मुख्य मेहमान के तौर पर स्कूल की निर्देशिका प्रधानाचार्या जी एस. चौहान जी मुख्य अतिथि के रूप मे पधारीं और उन्होंने ने अपने कर कमलों से इस कार्यक्रम का आरंभ सभी अध्यापकगणों को तिलक लगाकर किया। फिर नन्हे मुन्ने विद्यार्थियों ने तथा अध्यापकगणों ने अपनी-अपनी रंगारंग नृत्य कलाकृतियों से तथा लघुनाटिका आदि का प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्द कर दिया।

ivy-world-school-celebrated-teachers-day-with-great-avidity-and-grandeur-jalandhar

जिसमें सबका एक ही उद्देश्य तथा संदेश था कि हम अपने समाज के विकास तथा उन्नति के आधार स्तभों को हमेशा याद रखें। जिनके कारण हम आज जीवन में जिस सफलता के शिखर को छू पाए है उनको याद करके नमन किया जा सके। जिससे हम अपने आज के युवा पीढ़ी मे इस प्रकार की धारणा को बना सके जिससे वह अपने पूर्वजों तथा अपने गुरूजनों का आदर करना सीखें। इस संदेश को सभी कलाकारों ने अपनी अपनी कला के माध्यम से व्यक्त किया,

.

.

जिसकी जितनी सराहना की जाए कम है। वासल एजुकेशन के प्रधान के.के वासल, चेयरमैन संजीव वासल जी, उपाध्यक्ष श्रीमती ईना वासल जी, सी. ई.ओ राघव वासल जी तथा निर्देशिका श्रीमती अदिती वासल जी ने विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन के लिए उनकी खूब प्रशंसा की तथा उन्हें बधाई दी और भविष्य में ओर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया और कहा कि इस प्रकार की अनेकों गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा

.

.

ताकि बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की निर्देशिका प्रधानाचार्या ने इस दिन की सभी को बधाई देते हुए कहा कि अध्यापकगण हमारे समाज का ऐसा वर्ग जो समाज की जागरूक बनाने के साथ साथ उनमें नई शक्ति का संचार करता है जो समाज के हित में हो इसलिए सभी अध्यापकगणों जी तथा छात्रों की अपना यह कर्तव्य मानना हम हमेशा देश और समाज को विकास को अग्रसर करें।

.

.