PTB News

Latest news
डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान

जालंधर में रोडवेज बस ने मारी बाइक सवार को जोरदार टक्कर, एक की हालत गंभीर,

jalandhar-raowali-punjab-roadways-bus-collides-with-bike-and-car-1-dead

.

PTB Big Accident न्यूज़ जालंधर : पंजाब के जालंधर में रावली के पास सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, 2 लोग घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर है। उसे इलाज के लिए जालंधर पठानकोट हाईवे स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा पंजाब रोडवेज की बस, बाइक और रेहड़ी के बीच हुआ। जांच के लिए मकसूदां थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। यह हादसा जालंधर पठानकोट नेशनल हाईवे पर रावली में आज सुबह करीब 8 बजे हुआ।

.

.

घटना के वक्त बस पठानकोट से जालंधर आ रही थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार पंजाब रोडवेज की बस (पीबी 06 बीबी 5364) में यात्री सवार थे। बस ने सड़क पर खड़े एक बाइक, एक रेहड़ी वाले और अन्य लोगों को कुचल दिया। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। 1 घायल की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है। मृतक की पहचान मोहिंदर सिंह पुत्र हरप्रीत सिंह (40) निवासी काला बकरा, भोगपुर के रूप में हुई है। घटना के तुरंत बाद

.

.

सभी यात्रियों को मौके से दूसरी बस में सवार कर जालंधर भेज दिया गया। घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ है। वहीं ASI नरिंदर सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि सुबह पुलिस कंट्रोल रूम को इस हादसे की सूचना दी गई। जिसके बाद मकसूदां थाने से पुलिस जांच के लिए पहुंची। यह हादसा पंजाब रोडवेज की बस, बाइक और ठेले के बीच हुआ। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जालंधर भेज दिया गया है।

.

.