PTB News

Latest news
नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद, रविवार को ही बुला ली सभी अधिकारियों की बैठक अंतर-राज्यीय साइबर धोखाधड़ी गिरोह का पर्दाफाश, चार राज्यों से छह लोग गिरफ्तार, ₹14.70 लाख किये बरामद... जालंधर! सोशल मीडिया पर फोटो लीक करना पड़ा निहंग विक्की थॉमस को भारी, छात्रों के आगे झुकी केंद्र सरकार, शिक्षा मंत्री ने PM मोदी को सौंपा इस्तीफा सोनम वांगचुक का अनशन खत्म, लेकिन अभिजीत दीपके ने धरना खत्म करने से पहले रख दी बड़ी मांग, पंजाबी युवती की लिव-इन पार्टनर ने की गला घोंटकर हत्या, पिता ने जमीन बेचकर भेजा था विदेश NEET विवाद के बीच देर रात Live हुए देश के प्रधानमंत्री, दिया यह बड़ा संदेश पंजाब सरकार का जालंधर के अस्पतालों को लेकर बड़ा Action, एक को किया Blacklist, 14 को लगा भारी जुर्माना सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों ने पीएसबीटीई छठे सेमेस्टर परीक्... इनोसेंट हार्ट्स के प्री-प्राइमरी विद्यार्थियों ने अंग्रेज़ी कविता-पाठ एवं क्ले क्राफ्ट गतिविधियों के...

Fastag यूजर्स के लिए बड़ी ख़बर, नहीं ध्यान दिया तो देनें पड़ सकते हैं दोगुना टैक्स,

fastag-users-please-note-this-new-rule-changed-from-today-you-may-have-pay-double-tax-delhi

.

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : अगर आप भी फास्टैग (Fastag) का इस्तेमाल करके टोल प्लाजा पार करते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। बता दें, आज यानी 17 फरवरी से फास्टैग को लेकर एक नया नियम लागू हो गया है। नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी NPCI द्वारा जारी किए गए इन नए नियमों का उद्देश्य टोल टैक्स वसूली की प्रक्रिया को आसान बनाना है। दरअसल, नए नियमों के तहत अगर आपका फास्टैग किसी कारणवश ब्लैकलिस्ट या निष्क्रिय हो जाता है,

.

.

तो आपको इसे टोल प्लाजा पार करने से 60 मिनट पहले रिचार्ज करना होगा। अगर आप ऐसा नहीं कर पाते, तो टोल पार करने के 10 मिनट बाद तक रिचार्ज करने का मौका मिलेगा। अगर आप समय सीमा के भीतर इसे रिचार्ज नहीं करते, तो आपको दोगुना टोल शुल्क चुकाना पड़ेगा। आपको यह भी बता दें, फास्टैग इनएक्टिव होने के कुछ कारण हो सकते हैं जैसे खाते में अपर्याप्त राशि, केवाईसी अपडेट न होना, कानूनी विवाद या लंबित विवाद।

.

अगर फास्टैग ब्लैकलिस्ट हो जाता है, तो उसे फिर से एक्टिव करने के लिए आपको एनपीसीआई की वेबसाइट पर जाकर अपना वाहन रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद, आपको न्यूनतम राशि का भुगतान करना होगा और यदि जरूरी हो, तो केवाईसी प्रक्रिया को दोबारा पूरा करना होगा। अगर नियमों का पालन नहीं किया जाता, तो आपको दोगुना टोल शुल्क देना होगा। अगर फास्टैग पूरी तरह से बंद हो जाता है, तो आप कैश से भी टोल दे सकते हैं,

.

.

लेकिन इसमें भी आपको दोगुना शुल्क चुकाना होगा। बार-बार ऐसा करने पर आपका फास्टैग स्थायी रूप से ब्लैकलिस्ट हो सकता है। इन नए नियमों का मुख्य उद्देश्य टोल प्लाजा पर ट्रैफिक की सुचारु आवाजाही सुनिश्चित करना है, ताकि वाहन चालक टोल पर रुकें नहीं और जाम की स्थिति न बने। इसलिए, फास्टैग का उपयोग करते वक्त इन नियमों का पालन करना जरूरी है।

.