PTB News

Latest news
Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर...

जालंधर, प्रसिद्ध University के 2 Student को केरल पुलिस ने नशा तस्करी मामले में किया गिरफ्तार,

kerala-police-arrested-2-students-of-jalandhar-famous-lpu-university-in-a-drug-smuggling-case-phagwara-lovely-professional-university

PTB Big न्यूज़ फगवाड़ा / केरल : केरल पुलिस ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (Lovely Professional University) के 2 छात्रों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए दोनों स्टूडेंट विदेशी नागरिक है। बताया जा रहा है कि इंटरनेशनल नशा तस्करी में दोनों की गिरफ्तारी हुई है। पकड़े गए दोनों आरोपियों में एक महिला शामिल है और दोनों तंजानियाई सिटीजन है।

.

केरल पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 8 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपियों की पहचान 22 वर्षीय डेविड नेटेमे और 21 वर्षीय अटका हारुना के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक अधिकारियों ने बताया कि इन विदेशी नागरिकों की गिरफ्तारी कुन्नमंगलम पुलिस द्वारा दर्ज एक मामले में पहले गिरफ्तार किए गए 2 व्यक्तियों द्वारा की गई। दोनों आरोपियों को महत्वपूर्ण जानकारी के आधार पर की गई है।

.

.

पुलिस के अनुसार यह मामला पहली बार 21 जनवरी को कासरगोड के मंजेश्वरम निवासी 27 वर्षीय इब्राहिम मुसमिल और कोझिकोड के वेल्लीपरम्बा निवासी 24 वर्षीय अभिनव की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश में आया था। 12 फरवरी को पुलिस ने तीसरे आरोपी मोहम्मद शमील को मैसूर में ट्रैक किया और वृंदावन गार्डन के पास एक होटल के पास से उसे पकड़ा था।

.

इस दौरान जांच में सामने आया कि दोनों तंजानियाई नागरिक LPU (Lovely Professional University) के पास एक घर में किराए पर रह रहे थे, जिसके बाद एक विशेष जांच दल फगवाड़ा पहुंचा और उन्हें किराए के मकान से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार इन आरोपियों के बैंक खाते में तस्करी से संबंधित लेन-देन की ट्रांजैक्शन हुई थी, जिसकी जांच के बाद केरल पुलिस आरोपियों तक फगवाड़ा पहुंची।

.

.

अधिकारियों ने बताया कि इनमें से एक आरोपी के इस दावे की भी पुष्टि करेंगे कि वह तंजानिया के एक न्यायाधीश का बेटा है। अगर इस मामले में देश का प्रसिद्ध शिक्षा संस्थान लवली प्रोफैशनल यूनिवर्सिटी (Lovely Professional University) के प्रबंधक इस पुरे मामले में अगर अपना पक्ष रखना चाहते हों तो वह कभी भी सम्पर्क कर सकते हैं। फ़िलहाल केरल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है व आगे की जाँच की जा रही है।

.