PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर, पुलिस व बदमाशों में एनकाउंटर, गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा का गुर्गा हुआ जख्मी, 19 केसों में था नामजद,

punjab-jalandhar-adampur-rural-police-encounter-gangster-dilpreet-baba-partner-gangster-paramjit-singh-pamma-injured

PTB Big न्यूज़ जालंधर / आदमपुर : पंजाब के जालंधर में आज सुबह सुबह जालंधर देहात पुलिस और गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा के गुर्गे के बीच मुठभेड़ हो गई। ये मुठभेड़ जालंधर के आदमपुर के गांव कालरा मोड़ के पास हुई है। मुठभेड़ के दौरान गैंगस्टर परमजीत सिंह पम्मा जख्मी हुआ है, जोकि होशियारपुर के बिंजो एरिया का रहने वाला है। पम्पा के खिलाफ पंजाब और हरियाणा में करीब 19 आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं।

.

आरोपी को इलाज के लिए सिविल अस्पताल जालंधर में भर्ती करवाया गया है। जल्द उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी कि उक्त आरोपी इस एरिया में किसलिए आया था। जालंधर देहात पुलिस के एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि DSP डिटेक्टिव इंद्रजीत सिंह की देखरेख में क्राइम ब्रांच की एक टीम बनाई गई थी। टीम में सब इंस्पेक्टर अमनदीप वर्मा सहित अन्य मुलाजिमों को शामिल किया गया था।

.

.

उक्त गैंगस्टर को लेकर टीमें काफी समय से काम कर रहीं थी। सोमवार को देर रात पुलिस पार्टी को गुप्त सूचना मिली कि परमजीत सिंह पम्मा निवासी गांव बिंजो (होशियारपुर) की जालंधर के आदमपुर के पास मूवमेंट देखी गई है। SSP विर्क ने बताया कि जिसके बाद गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत आदमपुर के पास ट्रैप लगा दिया। पुलिस ने नाकाबंदी के लिए बैरिकेडिंग की थी।

ये ट्रैप पुलिस ने आदमपुर के गांव कालरा मोड़ के पास लगाया था। गैंगस्टर ने दूर से ही पुलिस पार्टी को देख लिया। पुलिस ने जब उसे रुकने का इशारा किया तो उसने पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की और पुलिस को देखते हुए आरोपी ने सामने से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी को वॉर्निंग दी और सरेंडर करने के लिए कहा गया। मगर उसने सरेंडर करने के बजाय गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

.

.

पुलिस पार्टी ने किसी तरह पीछे होकर अपने बचाई और फिर जवाबी फायरिंग शुरू कर दी गई। SSP हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि पुलिस द्वारा जब जवाबी फायरिंग की गई तो गैंगस्टर परमजीत सिंह पम्मा वहां से भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस द्वारा पीछा कर उसके पैर में गोली मारी गई, जिससे वह मौके पर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस ने तुरंत उक्त आरोपी को वहां से हिरासत में लिया और इलाज के लिए सिविल अस्पताल जालंधर भिजवाया गया।

.

मौके से पुलिस ने दो अवैध हथियार और 15 ग्राम हेरोइन और एक बोलेरो कैंपर गाड़ी भी कब्जे में ली गई हैं। बरामद की गई कैंपर गाड़ी आरोपी ने अंबाला के पास से चोरी की थी। SSP विर्क ने आगे बताया कि आरोपी इस एरिया में क्या कर रहा था, इस पर फिलहाल जांच जारी है। जल्द आरोपी को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।

प्राथमिक जांच में पता चला है कि इसके खिलाफ पहले से 19 मामले दर्ज हैं। जिसमें नशा तस्करी, हथियार तस्करी, गाड़ियां चोरी, लूट सहित अन्य मामले शामिल हैं। पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा वही व्यक्ति हैं, जिसने पंजाबी गायक और एक्टर परमीश वर्मा पर गोली चलाई थी। जिसके बाद दिलप्रीत बाबा चर्चा में हुआ था। जल्द गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा के अन्य गुर्गों को भी पुलिस रिमांड पर लेकर आएगी।