PTB News

Latest news
डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान

कपूरथला ने की सुबह-सुबह बड़ी करवाई, पुलिस की हुई गैंगस्टर के साथ मुठभेड़, कई संगीन अपराधों में था वांछित,

punjab-kapurthala-encounter-between-police-and-gangster-kapurthala-miscreant-shot-leg-wanted-many-serious-crimes

.

.

PTB Big न्यूज़ कपूरथला / सुल्तानपुर लोधी : आज यानि मंगलवार की सुबह सुल्तानपुर लोधी एरिया में पुलिस व गैंगस्टर के बीच फायरिंग हुई। इस फायरिंग में गैंगस्टर पैर में गोली लगने से जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। गैंगस्टर की पहचान बलविंदर सिंह बिल्ला निवासी गांव जब्बोवाल के तौर पर हुई है। इसकी पुष्टि करते हुए एसएसपी कपूरथला गौरव तूरा ने बताया कि आरोपी हत्या, पुलिस पार्टी पर फायरिंग के अलावा कई संगीन मामलों में वांछित था।

.

punjab-kapurthala-encounter-between-police-and-gangster-kapurthala-miscreant-shot-leg-wanted-many-serious-crimes

.

जिसकी धरपकड़ के लिए कपूरथला पुलिस लगातार लगी हुई थी। एसएसपी ने बताया कि आरोपी पर पहले से पांच-छह केस दर्ज हैं। इसने फरवरी माह में एक युवक का कत्ल करने के अलावा मई माह में करतारपुर पुलिस पर फायरिंग की थी। मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी बिल्ला सुल्तानपुर लोधी एरिया में हैं। इस पर पुलिस टीम ने नाकाबंदी करके उसे रुकने का इशारा किया तो उसने भागने की कोशिश की और पुलिस पार्टी पर अवैध पिस्टल से फायर शुरू कर दिए।

.

इस फायरिंग में पुलिस का बचाव रहा। इस पर पुलिस ने सेल्फ डिफेंस में फायरिंग की तो एक गोली बिल्ला के पैर में लगी। जिससे वह जख्मी हो गया। उसे सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। आरोपी से एक अवैध पिस्टल बरामद हुआ है। इसके साथियों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी तेज कर दी गई है। इस मौके पर एसपी-डी प्रभजोत सिंह विर्क, डीएसपी-डी परमिंदर सिंह, थाना सुल्तानपुर लोधी एसएचओ इंसपेक्टर सोनमदीप कौर व अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

.

.