PTB News

Latest news
Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस... CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात कि... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी की छात्रा ऊर्वी राठौर को मिला 'यूथ क्लाइमेट लीडर अवॉर्ड' राष्ट्रीय स्तर पर शानद... रायत बाहर प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में "ड्रग्स का बढ़ता प्रकोप: महिलाओं पर पड़ता बोझ" विषय पर राष्ट्रीय... ਪੰਜਾਬੀ ਫਿਲਮ “ਬੋਲ ਭਾਵੇਂ ਨਾ ਬੋਲ” ਦੀ ਸਟਾਰ ਕਾਸਟ ਨੇ ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੀਤੀ ਸ਼ਿਰਕਤ, ਪੰਜਾਬ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਕਾਲਜ ਟੀਚਰਜ਼ ਯੂਨੀਅਨ ਵੱਲੋਂ ਡੀਏਵੀ ਕਾਲਜ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਦੀ ਕੁੰਭ ਕਰਨੀ ਨੀਂਦ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਕ... बैंक से पैसा निकालने वाले करोड़ों ग्राहकों को दिया देश के सबसे बड़े बैंक ने बड़ा झटका

एचएमवी में रेडक्रास सोसाइटी की ओर से ब्रैस्ट फीडिंग एवं वैक्सीनेशन विषय पर सेमिनार का आयोजन,

red-cross-society-of-hmv-organized-a-seminar-on-breast-feeding-and-vaccination

.

PTB News “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय में प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के दिशा-निर्देशन में रैडक्रास सोसाइटी अधीन इनर व्हील क्लब आफ जालंधर वैस्ट के सहयोग से ब्रैस्ट फीडिंग एवं वैक्सीनेशन विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. पूजा कपूर, ओरथोपैडिक सर्जन व प्रैसीडैंट रोटरी क्लब उपस्थित रहे।

.

.

प्राचार्या डॉ. सरीन ने मुख्य वक्ता व अन्य गणमान्य सदस्यों का ग्रीन प्लांटर भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रकृति सुरक्षा का संदेश देते हुए पौधारोपण भी किया गया। प्राचार्या डॉ. सरीन ने कहा कि सेमिनार का विषय आधुनिक युग से संबंधित है। छात्राओं को इस प्रकार की शिक्षा के माध्यम से उनके भविष्य को सुरक्षित किया जा सकता है।

.

ब्रैस्ट फीडिंग एवं वैक्सीनेशन के बारे में डॉ. पूजा कपूर द्वारा छात्राओं को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी निश्चय ही उनके भावी जीवन में सहायक सिद्ध होगी एवं एक जिम्मेदार महिला के रूप में अपना वर्चस्व स्थापित करेगी। डॉ. पूजा कपूर ने कहा कि मां का दूध बच्चे के लिए सर्वोत्तम आहार है जो उन्हें आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करता है और उसकी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है।

.

मां के दूध में प्रोटीन, विटामिन, खनिजों सहित सभी आवश्यक पोषक तत्व होते हैं जो बच्चे के विकास का उत्कृष्ट स्त्रोत हैं। मां का दूध बच्चे को कई प्रकार की बीमारियों से बचाता है। अंत में रैडक्रास सोसाइटी के एडवाइजर श्रीमती दीपशिखा ने मुख्य वक्ता व अन्य सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर रैडक्रास सोसाइटी इंचार्ज श्रीमती पवन कमारी एवं कालेज मैडीकल आफिसर डॉ. जसबीर कौर भी उपस्थित रही।

.

.