PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : पंजाब में एक तरफ आई बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का कई दिन दौरा करने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अचानक तबीयत बिगड़ने से उन्हें मोहाली के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं दूसरी ओर बीते दिन से ही पंजाब के मौजूदा राजनीतिक और सामाजिक हालात को देखते हुए पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्रियों और
. .पूर्व मंत्री की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर देने से राजनितिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार की देर शाम तकरीबन साढ़े 7 बजे मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को उपचार के लिए मोहाली स्थित निजी अस्पताल में दाखिल कराने का फैसला लिया गया। अस्पताल पहुंचने पर उनके महत्वपूर्ण अंगों की जांच की गई और अब उनकी हालत स्थिर है। उन्हें अभी निगरानी में रखा गया है
. .और उनकी नाड़ी की गति में सुधार हुआ है। मगर जनचर्चा यह है कि आम आदमी पार्टी कोई बड़ा फैसला ले सकती है और पंजाब की बागदौड की जिम्मेदारी किसी और के कंधे पर सौंप सकती है। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सरकारी आदेश मिलने के बाद पंजाब पुलिस की और से कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा (Cabinet Minister Aman Arora), स्पीकर कुलतार सिंह संघवा (Speaker Kultar Singh Sanghwa) और पूर्व मंत्री डॉक्टर इंद्रवीर सिंह निज्जर (former minister Dr Indervir Singh Nijjar) की सुरक्षा देर रात से ही बढ़ा दी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि इन सभी की मौजूदा सुरक्षा टीम के साथ-साथ अतिरिक्त तौर पर 2-2 गाड़ियां, जिनमें पायलट जीप भी शामिल हैं को भी तैनात कर दिया गया है। वहीं आपको यह भी बता दें कि राजनितिक गलियारे में चर्चा यह भी है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की बीमारी का महज एक ड्रामा यानि सियासी चाल जोकि हाईकमान के इशारे पर चली गई है,
. .हालाँकि PTB News इसकी कोई भी पुष्टि नहीं करता है, लेकिन लगातार Social Media पर वायरल हो रहे मैसेज पंजाब की राजनीति में बड़ा उथल-पुथल होने का संकेत साफ दे रहे हैं। वहीं चर्चा यह भी है कि कुलतार सिंह संधवा व डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर में से कोई एक पंजाब का मुख्यमंत्री की रेस में शामिल हैं। अब आने वाले दिनों में पंजाब की राजनीति में क्या उथल-पुथल होती है या नहीं यह तो वक्त ही बताएगा।








































