PTB News

Latest news
डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान

केजरीवाल को क्या अधिकार है पंजाब के मसलों में बोलने का, मान को उनकी कुर्सी से हटाने के बनाया जा रहा है दबाव, किसने और क्यों कहा?

punjab-cm-bhagwant-maan-health-is-good-manjinder-singh-sirsa-big-statement-to-former-cm-arvind-kejriwal

.

PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब के सीएम भगवंत मान पिछले पांच दिन से मोहाली के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पताल ने मेडिकल बुलेटिन में कहा है कि उनकी सेहत में सुधार हो रहा है और उम्मीद जताई जा रही है कि उन्हें आज या कल तक छुट्टी मिल सकती है। इस बीच, हरियाणा के सीएम नायब सैनी समेत कई सीनियर नेता उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे। वहीं, भाजपा नेता और दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने दावा किया है कि 

.

.

भगवंत मान को उनकी कुर्सी से हटाने के लिए दबाव बनाया गया था। उन्होंने कहा कि हम पंजाबी होने के नाते सीएम भगवंत मान के साथ खड़े हैं। एक न्यूज एजेंसी से बातचीत में सिरसा ने कहा कि देखिए मान साहब बेचारे, उन्हें तो उनकी कुर्सी से हटाने के लिए अरविंद केजरीवाल की तरफ से दबाव बनाया गया था। हम तो भगवंत मान के साथ खड़े हैं। उनको हटाना गलत था। इसी डर के मारे भगवंत मान अस्पताल में जाकर भर्ती हो जाते हैं। हमें खुशी है कि कम से कम उनकी कुर्सी तो बची।

.

punjab-cm-bhagwant-maan-health-is-good-manjinder-singh-sirsa-big-statement-to-former-cm-arvind-kejriwal

अरविंद केजरीवाल को पंजाब के मसलों में बोलने का क्या अधिकार है। आज यह दिल्ली से हारे तो पंजाब भाग गए। पंजाब में बाढ़ आई तो गुजरात भाग गए। यह आदमी तो भगौड़ा है। एक चुने हुए मुख्यमंत्री को अरविंद केजरीवाल क्यों हटाना चाहते हैं? क्यों उसके पीछे पड़े हुए हैं? उसका भविष्य पंजाब के लोग तय करेंगे। 2 सितंबर को सीएम भगवंत मान ने बाढ़ से प्रभावित फिरोजपुर का दौरा किया था। इसके बाद 3 सितंबर रात को उनकी तबीयत बिगड़ गई। 4 सितंबर को सुबह अरविंद केजरीवाल

.

.

उनसे मिलने चंडीगढ़ स्थित सीएम आवास पर पहुंचे। इसके बाद सीएम ने केजरीवाल के साथ पंजाब के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों के दौरे का प्रोग्राम कैंसिल कर दिया। 5 सितंबर की शाम को तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उनकी तबीयत खराब होने की वजह से शुक्रवार शाम को रखी कैबिनेट मीटिंग को भी स्थगित करना पड़ा। वहीं, कई नेता उनसे मिले है। आठ सितंबर को उनसे हरियाणा के सीएम ने मुलाकात की, जबकि उन्होंने अस्पताल से कैबिनेट मीटिंग की।

.