PTB News

Latest news
मज़दूर दिवस पर महंगाई का ‘तोहफ़ा’, LPG कीमतों में बढ़ोतरी आम जनता के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण : सुखजि... ​बड़ी खबर: विधायक रमन अरोड़ा को फिर मिला सरकारी 'सुरक्षा कवच', विरोधियों के दावों की निकली हवा एचएमवी में तीन दिवसीय एफडीपी का समापन : ज्ञान और मूल्यों का संगम स्वर्गीय श्री अनिल चोपड़ा जी की याद में सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स ने शहर की विभिन्न संस्थायों... जीएनए यूनिवर्सिटी में 7वां अंतरराष्ट्रीय आतिथ्य एवं पर्यटन सम्मेलन (ICOHOST–2026) शिरोमणि अकाली दल ने शराब के नशे में धुत विधानसभा पहुंचे भगवंत मान का डोप टेस्ट करवाने की रखी मांग राष्ट्रपति को दिया गया गरिमामय विदाई समारोह, ईरान पर मिसाइलों से अमेरिका कर सकता है हमला, बचे हुए ईरानी नेता टारगेट पर, सेना ने बताया ट्रम्प को प... दुःखद ख़बर! किश्ती के बाद डूबा क्रूज, 29 लोगों की कटी थी टिकट, लेकिन 47 पर्यटक थे सवार, PM मोदी ने जत... मई के पहले दिन महंगाई की जनता पर बड़ी मार, सिलेंडर हुआ 1 हजार रुपए महंगा,

जालंधर में डॉक्टर के घर फायरिंग मामले में जालंधर कमिश्नर ने किया खुलासा, दो को किया गिरफ्तार,

Jalandhar Commissioner Dhanpreet Kaur speaking on Dr Yashpal house firing case

PTB Crime न्यूज़ जालंधर : जालंधर के संतोखपुरा में डॉक्टर यशपाल के घर पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने इस संबंध में प्रेस वार्ता की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जगजीत सिंह और लवप्रीत सिंह निवासी अमृतसर के रूप में हुई है। इनके खिलाफ थाना 8 में एफआईआर संख्या 55 दिनांक 28.02.2026 / 25,109 बीएनएस और

.

.

25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से कुल दो पिस्तौल बरामद किए गए हैं। इनमें एक .30 बोर और एक .32 बोर की पिस्तौल शामिल है, जिनमें मैगजीन लगी हुई थी। इसके अतिरिक्त, एक .32 बोर की पिस्तौल, एक .30 बोर की रेंज पिस्टल और एक .30 बोर की मैगजीनन भी मिली है।

.

.

घटना में इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और वारदात के दौरान पहने गए कपड़े भी आरोपियों से बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी और उनसे अन्य घटनाओं तथा बरामद हथियारों के संबंध में पूछताछ की जाएगी। यह घटना 28 फरवरी की रात करीब 1.40 बजे हुई थी। बाइक सवार दो आरोपियों ने डॉक्टर की नई कार और उनके घर पर फायरिंग की थी।

.

Also Read : Encounter took place between Jalandhar Police and members of a Gangster Gang, One Injured : CP Dhanpreet Kaur IPS

.

वारदात को अंजाम देने के बाद वे घटनास्थल से फरार हो गए थे। आरोपियों ने अपनी बाइक पर धार्मिक झंडा लगाया हुआ था और वे करतारपुर की ओर निकल गए थे। घटना के बाद से पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। हमलावरों ने डॉक्टर के घर और कार पर कुल 10 गोलियां चलाई थीं।

.

यह भी पढ़ें : जालंधर की प्रसिद्ध Immigration कंपनी देगी Visa Refuse होने पर 5 लाख रूपये,

.

Latest News