PTB News

Latest news
पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड - 2026 में शानदार प्रदर्शन, कसोल फायरिंग Case : वारदात के बाद विदेश भागने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने किया पंजाब से गिरफ्तार UPI से लेकर गैस सिलेंडर व गाड़ियों की कीमत तक, आज से हुए बड़े बदलाव, IPL फाइनल के बाद, गुजरात टाइटंस की बस में शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी जालंधर सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप-बेटे पर किया GYM मालिक ने साथियों सहित हमला स्मार्ट पुलिसिंग! E-Challan प्रणाली की हुई शुरुआत DGP पंजाब ने की समीक्षा

घर से सुबह कॉलेज को जा रही 19 वर्षीय युवती की गला-बाजू काटकर की अज्ञात ने ह/त्या, आरोपी फरार, पुलिस जांच में जुटी

himachal Pardesh sarkagath college girl murdered throat slit mandi

PTB Crime न्यूज़ मंडी : हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में आज यानि सोमवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई। जब एक 19 वर्षीय युवती की गला काटकर किसी अज्ञात हमलावर ने हत्या कर दी। यह घटना जिला मंडी के अधीन पड़ते सरकाघाट के गोपालपुर क्षेत्र की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि युवती आज सुबह के समय अपने घर से कॉलेज के लिए निकली थी। वहीं रास्ते में अज्ञात हमलावर ने उसकी हत्या कर दी और खुद मौके से फरार हो गया।

.

.

पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक युवती की पहचान 19 वर्षीय सिया गुलेरिया पुत्री जोगिंद्र कुमार गांव नैण सरकाघाट मंडी के तौर पर हुई है। सिया गुलेरिया अपने घर से करीब एक किलोमीटर दूर ही पहुंची थी। इस दौरान रास्ते में सिया गुलेरिया पर किसी ने हमला कर दिया और किसी तेजधार हथियार से गला व बाजू काट दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित फरार है। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

.

.

सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुला दिया है, ताकि साक्ष्य जुटाए जा सके। एसपी मंडी विनोद कुमार खुद घटनास्थल पर रवाना हो गए हैं। पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हमलावर अभी भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में छानबीन कर रही है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। वहीं क्षेत्र में चर्चा है कि हमलावर बाइक पर

.

यह भी पढ़ें : पंजाब की इस प्रसिद्ध यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुट आपस में भिड़े, विवाद के दौरान चली गोली

.

सवार थे और दो हो सकते है। मगर एसपी मंडी ने बताया कि अभी ऐसी कोई पुख्ता सूचना नहीं है। इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। जिस जगह युवती का गला काटा गया, वहां सड़क पर खून बह रहा था। SP मंडी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर है और जांच में जुटी है। शव कब्जे में ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि एफएसएल की टीम भी बुला दी गई है। वह खुद भी मौके पर पहुंच रहे हैं। आरोपियों की तलाश जारी है। आरोपी जल्द गिरफ्तार किए जाएंगे।

.

.

Latest News