PTB News

Latest news
डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान

जालंधर में हुआ दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे आने से 2 लोगों की मौ+त

Two people dead a horrific road accident in Jalandhar

.

.

PTB Sad न्यूज़ जालंधर / मलसियां : जालंधर के अधीन पड़ते मलसियां के लोहियां सड़क मार्ग पर आज सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में एक छोटी बच्चियां बाल-बाल बच गई। इस पुरे मामले संबंधी मिली जानकारी के अनुसार, राहुल (32) पुत्र गुरमेज और मोहित (22) पुत्र परमजीत, दोनों निवासी लोहियां खास, कालाराम पुत्र धर्मचंद, रानी पत्नी कालाराम और

.

.

एक छोटी बच्ची निवासी मोहल्ला रविदासपुरा, नकोदर एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर लोहियां से नकोदर जा रहे थे। जब वे मलसियां के लोहियां रोड पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के पास पहुंचे, तो सामने से आ रहे एक अन्य मोटरसाइकिल सवार लतीफ अली पुत्र परमजीत निवासी पंडोरी मट्टुआ से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया। इसी दौरान बाइक सवार राहुल और मोहित सड़क पर गिर गए और शाहकोट से लोहियां की

.

यह भी पढ़ें : पंजाब की इस प्रसिद्ध यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुट आपस में भिड़े, विवाद के दौरान चली गोली

.

ओर जा रही रेत से भरी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल कालाराम और उनकी पत्नी रानी को नकोदर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जालंधर रेफर कर दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक राहुल के पिता गुरमेज के बयान के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

.

यह भी पढ़ें : घर से सुबह कॉलेज को जा रही 19 वर्षीय युवती की गला-बाजू काटकर की अज्ञात ने ह/त्या, आरोपी फरार, पुलिस जांच में जुटी

.