PTB News

Latest news
भारत और दुनिया भर के हज़ारों छात्रों ने 'फ्रेशमैन इंडक्शन 2026' के साथ एलपीयू में अपने सफ़र की शुरुआ... जीएनडीयू परीक्षा में एम.एससी. फिजिक्स की छात्रा राजदीप कौर ने हासिल किया दूसरा स्थान, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न शाखाओं में उत्साह से मनाया गया रक्षाबंधन, अगले सत्र से एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश, कैबिनेट मंत्री के ड्राइवर ने बेटे को Donkey Route से भेजा अमेरिका, Travel Agent ने किया लाखों का फ्र... Jalandhar : लेक्चरर की हत्या मामले में फरार पति व सास को किया गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड के पति ने किया बड़... दिल दहला देने वाली वारदात, रिश्तेदारों की हत्या के बाद आरोपी ने खुद को मारी गो*ली बड़ी ख़बर : Trump सरकार ने दुनियाभर में अमेरिकी वीजा अपॉइंटमेंट पर लगाई रोक ब्रिटिश ओलिविया स्कूल ने फिर रचा इतिहास, जिला स्तरीय बास्केटबॉल मुकाबले में दूसरी बार स्वर्ण पदक, सेंट सोल्जर ग्रुप के छात्र वॉलीबॉल मुकाबलों में बने डिस्ट्रिक्ट चैंपियन,

पंजाब से बड़ी ख़बर! 2 दिन के पुलिस रिमांड पर सांसद अमृतपाल सिंह, हुई पेशी,

mp amritpal singh on 2day police remand ajnala case produced

PTB Big न्यूज़ अमृतसर : खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह को अदालत ने 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने आगे पूछताछ के लिए रिमांड की मांग की थी, जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया। आज पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कराई गई। यह पेशी वर्ष 2023 के अजनाला थाना हमला मामले से जुड़ी है, जिसमें अमृतपाल समेत करीब 41 लोगों पर दंगा, हमला, साजिश और हत्या के प्रयास जैसी गंभीर धाराएं दर्ज हैं।

.

.

अमृतपाल इस समय डिब्रूगढ़ जेल में बंद है, जिसके चलते उसे फिजिकल तौर पर अमृतसर नहीं लाया गया। सुरक्षा कारणों को देखते हुए हाई कोर्ट ने भी डिजिटल पेशी को उचित माना था, क्योंकि उसे अमृतसर लाने पर कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका जताई गई थी। अब पुलिस रिमांड के दौरान मामले से जुड़े अन्य आरोपितों और पूरे घटनाक्रम की गहराई से जांच करेगी। अजनाला कांड फरवरी 2023 में सामने आया था, जब अमृतपाल और

.

.

उसके समर्थकों ने कथित तौर पर हथियारों के साथ पुलिस बैरिकेड तोड़ते हुए थाने में घुसकर अपने एक साथी को छुड़ाने की कोशिश की थी। इस दौरान पुलिस के साथ झड़प भी हुई थी। इसी मामले में अमृतपाल को मुख्य आरोपित बनाया गया है। उस पर हत्या के प्रयास (धारा 307), सरकारी कर्मचारी पर हमला (धारा 353), आपराधिक साजिश (धारा 120बी), दंगा (धारा 148) और

.

यह भी पढ़ें : सूफी सिंगर Noora Sisters के पिता का इलाज कंट्रोवर्सी में घिरा, QR Code जारी करने पर छिड़ा विवाद

.

गैरकानूनी जमावड़ा (धारा 149) समेत आर्म्स एक्ट की धाराएं भी लगाई गई हैं। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने हाल ही में राज्य सरकार को एनएसए अवधि खत्म होने के बाद दोबारा गिरफ्तारी की अनुमति दी है। इसके साथ ही अदालत ने सुरक्षा कारणों को देखते हुए ट्रायल की कार्यवाही को वर्चुअल मोड में चलाने की इजाजत भी दी है। अमृतपाल सिंह के खिलाफ केवल अजनाला मामला ही नहीं, बल्कि अमृतसर, जालंधर और मोगा समेत

.

यह भी पढ़ें : पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के जज पर हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन, आपत्तिजनक वीडियो से जुड़ा है मामला,

.

कई जिलों में दर्ज करीब एक दर्जन अन्य केस भी लंबित हैं।  गौरतलब है कि अमृतपाल सिंह ने 2024 के लोकसभा चुनाव में जेल में रहते हुए निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जीत हासिल की थी। हालांकि सुरक्षा कारणों के चलते उसे संसद सत्र में भाग लेने के लिए सीमित राहत ही मिल सकी। इस पूरे घटनाक्रम ने पंजाब में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर चल रही चिंताओं को एक बार फिर केंद्र में ला दिया है।