PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

देश के प्रसिद्ध कॉमेडियन कपिल शर्मा के पंजाब के घर पर हुई फायरिंग, बाइक से आए थे हमलावर

amritsar kapil sharma punjab house firing case today

PTB Big Breaking न्यूज़ अमृतसर : देश के प्रसिद्ध कॉमेडियन व एक्टर कपिल शर्मा के अमृतसर स्थित घर के बाहर आज यानि सोमवार को 2 राउंड फायरिंग होने की ख़बर के बाद से हड़कंप मच गया। वहीं मिली शुरूआती जानकारी के मुताबिक हमलावर बाइक पर आए थे। अभी तक हमले की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है। वहीं आपको यह भी बता दें कि अमृतसर के पॉश इलाके हॉली सिटी में कपिल शर्मा का घर है।

.

.

हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टी नहीं की है। पुलिस ने इलाके को सील कर दिया है। आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए हैं। फायरिंग के वक्त घर पर कौन-कौन था, इसके बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। कपिल फिलहाल परिवार के साथ मुंबई में हैं। फायरिंग के बाद पुलिस ने कपिल शर्मा के घर और आसपास के VIP घरों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में ले ली है। इसके जरिए हमलावरों के रूट और उनकी पहचान के बारे में सुराग जुटाए जा रहे हैं।

.

.

अभी हमलावरों की मंशा के बारे में नहीं चल पाया है। अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि फायरिंग की घटना को लेकर कुछ गैर-जिम्मेदार लोग अफवाहें फैला रहे हैं। तथ्यों को स्पष्ट करने और गलत जानकारी का खंडन करने के लिए जल्द ही आधिकारिक वीडियो बयान जारी किया जाएगा। सभी से अपील है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सोर्स से जारी सही जानकारी पर ही भरोसा करें।

.

यह भी पढ़ें : Share Market में आज देखने को मिली रॉकेट जैसी तेजी, एक झटके में कई अंक आया उछला

.

कनाडा के सरे शहर में स्थित कपिल शर्मा के ‘Kap’s Cafe’ के बाहर भी दो बार गोलीबारी हो चुकी हैं। कनाडा में हुई उन वारदातों की जिम्मेदारी कुछ खालिस्तानी समर्थक संगठनों ने ली थी। अब घर पर हुई फायरिंग में पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या इस घटना के तार भी उन्हीं पुराने मामलों या किसी अंतरराष्ट्रीय फिरौती/धमकी से जुड़े हैं।

.

यह भी पढ़ें : ‘आप’ समर्थक की कनपटी पर पहले तानी विरोधी ने पिस्टल, आरोपी लाइसेंसी रिवाल्वर छीनकर हो गया फरार

.