PTB News

Latest news
₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान NEET-UG 2026 का आया रिजल्ट, 11.21 लाख स्टूडेंट्स हुए पास, पंजाब-हरियाणा के दो छात्रों ने किया टॉप जालंधर कैंट स्टेशन पर पहुंचे DGP Gaurav Yadav, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा जालंधर! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले लगा भारी ट्रैफिक जाम जालंधर से PM मोदी करेंगे ‘मिशन पंजाब 2027" की शुरुआत, सड़क के रास्ते पहुंचेंगे PM केंट स्टेशन, कुल 4 ... पेट्रोल- डीजल और ATF पर केंद्र सरकार द्वारा लिया गया बड़ा फैसला, जनता को लगेगा बड़ा झटका

जालंधर, घर में बने मंदिर में लगी भीषण आग, सिलेंडर फटने से तीन लोग बुरी तरह से झुलसे

jalandhar fire short circuit cylinder blast house burns 3 injured

PTB Sad न्यूज़ जालंधर : जालंधर के किशनपुरा इलाके में एक घर के मंदिर में पंखे से हुए शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। आग पर काबू पाने की कोशिश के दौरान एक सिलेंडर फट गया, जिससे 3 लोग झुलस गए। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यह घटना सुबह उस समय हुई जब घर के मालिक सैर पर निकलने वाले थे।

.

.

शॉर्ट सर्किट से लगी आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग का धुआं दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिसके बाद आसपास के लोग मदद के लिए आगे आए। भाजपा नेता प्रशांत गंभीर के पिता सुदर्शन कुमार, जो घर के मालिक हैं। उन्होंने बताया कि सुबह मंदिर में लगे पंखे से शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। 

.

.

उन्होंने आरोप लगाया कि आग पर काबू पाते समय घर के अंदर रखा सिलेंडर फट गया, जिससे पांच लोग झुलस गए। सुदर्शन कुमार ने यह भी बताया कि फायर ब्रिगेड को तुरंत सूचना दी गई थी, लेकिन टीम देरी से पहुंची, जिसके कारण उनके घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। वहीं, फायर ब्रिगेड अधिकारी रविंदर सिंह ने बताया कि

.

यह भी पढ़ें : सिंगर दिलजीत और लुधियाना मेयर के घर को बम से उड़ाने की मिली धमकी

.

उन्हें कंट्रोल रूम से घर में आग लगने की सूचना मिली थी। उनकी टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और चार गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया। उन्होंने देरी का कारण बताते हुए कहा कि गलियों में बिजली के तार बहुत नीचे थे, जिससे उन्हें घटनास्थल तक पहुंचने में समय लगा। फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा आग बुझाने तक घर के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। आग से संपत्ति को भारी नुकसान हुआ है।

.

यह भी पढ़ें : आज से बारिश का येलो अलर्ट, लोगों को गर्मी से मिल सकेगी राहत,

.