PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

निशानेबाजी के ‘गोल्डन बॉय’ जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक

Shooter Jaspal Rana passes away

PTB Sad न्यूज़ नई दिल्ली : भारतीय शूटिंग के दिग्गज और मशहूर कोच जसपाल राणा का शुक्रवार को 49 साल की उम्र में निधन हो गया। बता दें कुछ दिन पहले तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।। भारत के पिस्टल शूटर्स के लिए हाई-परफॉर्मेंस कोच के तौर पर काम कर रहे राणा को म्यूनिख (जर्मनी) में ISSF वर्ल्ड कप से भारत लौटते समय बेचैनी महसूस हुई थी।

.

.

दिल्ली पहुंचने के बाद उन्हें साकेत के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चला। 12 जून को नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) ने उनके निधन की पुष्टि की। भारत के सबसे प्रतिष्ठित पिस्टल शूटरों में से एक जसपाल राणा ने 1990 के दशक में इंटरनेशनल लेवल पर अपनी एक खास पहचान बनाई। उन्होंने एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन चैंपियनशिप में कई पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया।

.

.

उस दौर में जब भारत में शूटिंग जैसे खेल को उतनी लोकप्रियता नहीं मिली थी, राणा ने अपने शानदार प्रदर्शन से शूटिंग की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई थी। इस खेल से संन्यास लेने के बाद राणा ने कोचिंग की दुनिया में कदम रखा और जल्द ही भारतीय शूटिंग के सबसे प्रभावशाली कोच में से एक बन गए। साल 2012 में उन्होंने नेशनल कोचिंग सिस्टम का हिस्सा बनकर जूनियर पिस्टल कार्यक्रम की कमान संभाली।

.

यह भी पढ़ें : पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान

.

उनकी देखरेख में सौरभ चौधरी, अनीश भानवाला और चिंकी यादव जैसे बेहतरीन निशानेबाज तैयार हुए, जिन्होंने आगे चलकर वर्ल्ड लेवल पर भारत का परचम लहराया। उनकी कोचिंग का सबसे ऐतिहासिक अध्याय स्टार शूटर मनु भाकर के साथ रहा। राणा ने मनु के करियर के महत्वपूर्ण पड़ाव पर उन्हें तराशा, जिसके बाद मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक 2024 में वुमेंस की 10 मीटर एयर पिस्टल और मिक्स्ड टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया।

.

यह भी पढ़ें : गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान

.