PTB News

Latest news
शेयर बाजार! खुलते ही निवेशकों की जेब में पहुंचे कई लाख करोड़ रूपये Cockroach Janata Party के E20 जनता पार्टी उत्तरी मैदान में, देश के बड़े मंत्री के इस्तीफे की रखी मांग जालंधर! वाल्मीकि संगठनों के द्वारा सर्वसम्मति से पंजाब में बंद रखने के आह्वान का दिखा असर, SP जालंधर... नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद, रविवार को ही बुला ली सभी अधिकारियों की बैठक अंतर-राज्यीय साइबर धोखाधड़ी गिरोह का पर्दाफाश, चार राज्यों से छह लोग गिरफ्तार, ₹14.70 लाख किये बरामद... जालंधर! सोशल मीडिया पर फोटो लीक करना पड़ा निहंग विक्की थॉमस को भारी, छात्रों के आगे झुकी केंद्र सरकार, शिक्षा मंत्री ने PM मोदी को सौंपा इस्तीफा सोनम वांगचुक का अनशन खत्म, लेकिन अभिजीत दीपके ने धरना खत्म करने से पहले रख दी बड़ी मांग, पंजाबी युवती की लिव-इन पार्टनर ने की गला घोंटकर हत्या, पिता ने जमीन बेचकर भेजा था विदेश NEET विवाद के बीच देर रात Live हुए देश के प्रधानमंत्री, दिया यह बड़ा संदेश

जालंधर! फ्लाईओवर पर ट्रक, ऑटो, ट्रैक्टर-ट्राली और सिलेंडर से भरे कैंपर में हुई जोरदार टक्कर, 2 गंभीर घायल, लगा लंबा जाम

Big Accident truck auto rickshaw tractor trolley and cylinder laden camper occurred on a flyover in Jalandhar

PTB Big Accident न्यूज़ जालंधर : जालंधर में पठानकोट चौक के फ्लाईओवर के ऊपर तेज रफ्तार ट्रक का कहर देखने को मिला। जहां तेज रफ्तार ट्रक में ऑटो को टक्कर मार दी। जिसके बाद ट्रक ने ट्रेक्टर-ट्राली को टक्कर मार दी। इस घटना में ट्रैक्टर ट्राली की आगे जा रहे सिलेंडर से भरे कैम्पर में टक्कर हो गई। हादसे के बाद 3 किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। वहीं घटना में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

.

.

घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहनों को सड़क से हटवाया और घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। हादसे में गनीमत यह रही कि सिलेंडर से भरे कैंपर से कोई सिलेंडर ब्लास्ट नहीं हुआ, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। बलजीत सिंह ने कहाकि उसका ड्राइवर मनी ट्रैक्टर ट्राली चला रहा था। इस दौरान ट्रक चालक ने पहले सवारियों से भरे ऑटो में टक्कर मारी।

.

.

जिसके बाद खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर ट्राली 2 हिस्सों में बंट गई। घटना के दौरान फ्लाईओवर पर बने पिल्लर से बचाव रहा, नहीं तो ट्रैक्टर ट्राली फ्लाईओवर से नीचे गिर सकती थी। इस घटना के बाद ट्रैक्टर ट्राली आगे जा रहे सिलेंडर से भरे कैंपर से टकरा गई। ट्रैक्टर चालक का आरोप है कि ट्रक चालक ने नशा किया हुआ था।

.

यह भी पढ़ें : NEET UG री-एग्जाम को लेकर 12 लाख से ज्यादा छात्रों को लग सकता है बड़ा झटका

.

वहीं मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी ने कहा कि उन्हें पुल के ऊपर सड़क हादसे की सूचना मिली थी। जिसके बाद घटना स्थल से गुजर रही क्रेन की मदद से ट्रक को सड़क से हटवाया गया। पुलिस का कहना है कि इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल पड़ा हुआ था। जिसे एबुलेंस की मदद से एचपी अस्तपाल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं वाहनों को हटाकर ट्रैफिक को सुंचारू ढंग से चलाने का काम किया जा रहा है।

.

यह भी पढ़ें : जालंधर! एक्टिवा के लिए खरीदा 8.52 लाख का VIP नंबर