PTB News

Latest news
Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस... CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात कि... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी की छात्रा ऊर्वी राठौर को मिला 'यूथ क्लाइमेट लीडर अवॉर्ड' राष्ट्रीय स्तर पर शानद... रायत बाहर प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में "ड्रग्स का बढ़ता प्रकोप: महिलाओं पर पड़ता बोझ" विषय पर राष्ट्रीय... ਪੰਜਾਬੀ ਫਿਲਮ “ਬੋਲ ਭਾਵੇਂ ਨਾ ਬੋਲ” ਦੀ ਸਟਾਰ ਕਾਸਟ ਨੇ ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੀਤੀ ਸ਼ਿਰਕਤ, ਪੰਜਾਬ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਕਾਲਜ ਟੀਚਰਜ਼ ਯੂਨੀਅਨ ਵੱਲੋਂ ਡੀਏਵੀ ਕਾਲਜ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਦੀ ਕੁੰਭ ਕਰਨੀ ਨੀਂਦ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਕ... बैंक से पैसा निकालने वाले करोड़ों ग्राहकों को दिया देश के सबसे बड़े बैंक ने बड़ा झटका

पंजाब में निहंग सिंह सहित 10 पर दर्ज की पुलिस ने FIR

mohali nihang jaspree singh fir gurdwara singh shaheeda incident

PTB Big न्यूज़ मोहाली : पंजाब के मोहाली स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा सिंह शहीदां, सोहाना में करीब 10 दिन पहले हुए हंगामे और मारपीट के मामले में सोहाना पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने निहंग जसदीप सिंह, राणा बब्बर, जसमीत सिंह और 7-8 अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

.

आपको यह भी बता दें कि शिकायतकर्ता परमजोत सिंह ने पुलिस को बताया कि वह गांव मौली बैदवान में काम करता है। 28 जून को वह सोहाना स्थित गुरुद्वारा सिंह शहीदां में माथा टेकने गया था। उस समय उत्तराखंड के करनप्रयाग मामले में जमानत पर रिहा होकर पंजाब लौटे निहंग सिंहों के स्वागत में एक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था।

.

.

वहीं शिकायत के मुताबिक, जब निहंग जसदीप सिंह गुरुद्वारे से बाहर आ रहे थे, तो उन्होंने उसे देखकर अपने निहंग साथियों से कहा, “यह दोआबी का बंदा है, इसे सबक सिखाओ।” इसके तुरंत बाद कुछ निहंग सिंहों ने जैकारे लगाने शुरू कर दिए और उसे बेरहमी से मारपीट की। इस हमले में परमजोत गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया।

.

यह भी पढ़ें : पंजाब! 328 पावन स्वरूप मामले में जांच हुई तेज, SIT पहुंची गुरु ग्रंथ साहिब भवन, खंगाले रिकाॅर्ड

.

सोहाना पुलिस के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की गई। जांच के आधार पर बीएनएस (BNS) की धाराओं 115(2), 190, 191(3) और 351(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि आगे की कार्रवाई जारी है।

.

यह भी पढ़ें : पंजाब! महिलाओं को 1 हजार नहीं मिलेंगे, 9 स्कीमों से भी कटेगा नाम, 10 लाख तक कैशलेस इलाज भी होगा केंसिल, जाने पूरा मामला

.