PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦਾ ਬੀ. ਡਿਜ਼ਾਇਨ (ਮਲਟੀਮੀਡੀਆ) ਸਮੈਸਟਰ ਦੂਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, होशियारपुर में फोर्टिस के प्रख्यात न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. निशित सावल का... चेयरमैन श्री अनिल चोपड़ा जी की याद को समर्पित होगा भव्य ऑडिटोरियम, सेंट सोल्जर ग्रुप ने किया भूमि पू... एचएमवी में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु ‘साइएनर्जी 2026’ का आयोजन, Punjab : पुलिस कमिश्नर दफ्तर को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के OSD Rajbir Ghuman को मिली बड़ी राहत Visa कंसल्टेंट्सी के ऑफिस में अज्ञात हमलावरों ने की अंधा/धुंध फा/यरिंग, जाँच में जुटी पुलिस टूटा दुखों का पहाड़, इधर हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, उधर पैतृक गांव में दादी का हुआ निधन पंजाब कांग्रेस के नव नियुक्त प्रधान परगट सिंह ने पेश की CM पद की दावेदार, कहा-राहुल के नेतृत्व में ल... जालंधर : CBI की रडार पर OSD राजबीर सिंह घुम्मन का करीबी Aap नेता, मचा हड़कंप

इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहारां ने एक वाइब्रेंट पार्टी “उड़ान”2026 के साथ फ्रेशर्स का किया स्वागत,

Innocent Hearts Group of Institutions Welcomes Freshers with a Vibrant Celebration “Udaan 2026”

PTB News “शिक्षा” : इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, लोहारां में वार्षिक फ्रेशर्स कार्यक्रम ‘फ्लाई हाई फ्रेशर्स – उड़ान 2026’ का भव्य आयोजन किया गया। रंगों, हंसी-खुशी, संगीत और उत्साह से सराबोर इस समारोह में नए विद्यार्थियों का इनोसेंट हार्ट्स परिवार में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. आस्था बौरी (यंग माइंड्स कल्चरल एवं लाइफ स्किल्स मेंटर), तथा श्रीमती शर्मिला नाकरा, डिप्टी डायरेक्टर – कल्चरल अफेयर्स, एवं मैनेजमेंट के सदस्यों ने दीप प्रज्वलन के साथ की।उनकी गरिमामयी उपस्थिति ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया और उन्हें प्रेरणा प्रदान की।

metaslider id=”7630″].

.

सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत भक्तिमय नटराज वंदना से हुई। इसके बाद छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभावशाली मंच संचालन किया गया। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण फ्रेशर्स का रैंप वॉक रहा, जिसमें नए विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ अपनी शैली, व्यक्तित्व और उत्साह का प्रदर्शन किया। रैंप वॉक प्रतियोगिता मैं मैं निर्णायक गणों की भूमिका श्रीमती रिचा शर्मा और श्रीमती जसजोत ने निभाई। विजेता विद्यार्थियों को विशिष्ट अतिथियों द्वारा विशेष उपाधियों एवं पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

.

‘उड़ान 2026’ के विजेता
• मिस्टर फ्रेशर: मुकुल धीमान (BBA-1)
• मिस फ्रेशर: सुहानी अरोड़ा (BBA-1)
• मिस्टर टैलेंटेड: भूपिंदर सिंह (B.VOC. WT & MM)
• मिस टैलेंटेड: स्माइलप्रीत (MLS-1)
• मिस्टर हैंडसम: बिरपृताप सिंह (BCA-1)
• मिस चार्मिंग: महक भागी (MBA-1)
• मिस कॉन्फिडेंट: निहारिका (BCOM-1)
• मिस्टर कॉन्फिडेंट: शुभमप्रीत सिंह धनजू (BCA-1)

.

.

समारोह में विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों और रोचक प्रस्तुतियों का भी आयोजन किया गया। इन गतिविधियों ने नए विद्यार्थियों को एक-दूसरे से परिचित होने, अपनी प्रतिभा एवं व्यक्तित्व को अभिव्यक्त करने तथा अपने नए साथियों के साथ यादगार पल साझा करने का अवसर प्रदान किया।इस अवसर पर डॉ. गगनदीप कौर धंजू (डायरेक्टर – एकेडमिक्स), ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए सभी विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया और उनकी उत्साहपूर्ण भागीदारी की सराहना की। श्री राहुल जैन (डायरेक्टर – ऑपरेशंस ), ने भी नए विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल एवं सफल शैक्षणिक भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

.

डॉ अनूप बौरी, चेयरमैन, इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप, ने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्यों के प्रति केंद्रित रहने, कठिन परिश्रम करने, हर अवसर का लाभ उठाने और उत्कृष्टता के लिए निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। पूरा समारोह हंसी-खुशी, उत्साह, संगीत और उमंग से भरा रहा। ‘उड़ान 2026’ ने विद्यार्थियों की शैक्षणिक यात्रा की एक यादगार शुरुआत की और उन्हें नई दोस्ती, नए अनुभवों तथा नए सपनों से जुड़ने का अवसर दिया। कार्यक्रम का समापन स्वादिष्ट दोपहर के भोजन के साथ हुआ, जिसके साथ फ्रेशर्स के लिए यह खुशनुमा और यादगार दिन संपन्न हुआ।

.

.