.
.
PTB Big Political News PM Narender modi jalandhar LPU Lovely professional University phagwara gurdaspur punjab India
प्रधानमंत्री ने लाल बहादुर शास्त्री, अटल बिहारी वाजपेयी और अब्दुल कलाम का क्यों किया जीकर, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ जालंधर / गुरदासपुर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : पंजाब दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान और जय अनुसंधान का नारा दिया / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आदमपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे और वहां से हेलीकाॅप्टर से जालंधर के एक शिक्षा संसथान में पहुंचे / 106वीं इंडियन साइंस कांग्रेस के उद्घाटन के बाद अपने संबोधन में मोदी ने कहा कि विज्ञान ने देश के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया है / विज्ञान को सामान्य लोगों से जोड़ना होगा और देश के उन्नति के लिए सस्ते व कारगर तकनीक विकसित करनी होगी / उन्होेंने सस्ती तकनीक और कारगर इस्तेमाल का मंत्र दिया / इसके साथ ही उन्होंने देश के लिए नया नारा दिया-जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान और जय अनुसंधान’ /
.
प्रधानमंत्री ने कहा कि साइंस को सामान्य लोगों से जाेड़ना होगा / हमें दुनिया की लीडरशिप लेने के लिए बहुत कुछ करना है / लोगों के जीवन के सभी पहलुओं को आसान बनाने के लिए काम करना होगा / विज्ञान का देश की प्रगति और लोगों के कल्याण में बहुत महत्व है / किसानों के बार में बोलते हुए उन्होंने कहा कि सस्ते और कारगर तकनीक विकसित किए जाने की जरूरत है / बंजर धरती को उपजाऊ, कम वर्षा की समस्या से निजात दिलाने की दिशा मेें काम किए जाने की जरूरत है /
उन्होंने कहा कि साइंस और टेक्नोलॉजी में हमारा सामर्थ हमारा कौशल आज स्पेस साइंस में साफ देखने को मिल रहा है / प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पूर्व राष्ट्रपति डाॅ; अब्दुल कलाम की चर्चा भी की /
.
साइंस कांग्रेस के दौरान दिखाया गया है कि दुनिया में भारत की बढ़ती सैन्य शक्ति का सबसे बड़ा उदाहरण है / यही नहीं देश की विकराल समस्याओं का हल भी यहां मौजूद है / साइंस के माध्यम से समस्याओं का हल किस प्रकार से निकाला जा सकता है यह भी यहां विभिन्न प्रदर्शनी में दिखाया जा रहा है / देश के हर नागरिक को बोतल बंद पानी की तुलना में प्राकृतिक मिनरल्स सहित शुद्ध पानी कैसे उपलब्ध कराया जाए, कम लागत पर गेहूं का उत्पादन कैसे किया जाए, देश की ड्रेनेज व्यवस्था, सीवरेज व्यवस्था कैसे हो जिससे मूलभूत समस्याएं पाकर देश के लोगों का जीवन शुगम बने यह सारे फार्मूले इंडियन साइंस कांग्रेस से बाहर आने वाले हैं /
इसके बाद प्रधानमंत्री वापस आदमपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए / इसके बाद आदमपुर से उनका विमान पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन पर उतरा / यहां से वह हेलीकॉप्टर से करीब सवा दो बजे गुरदासपुर पहुंचेंगे और रैली में एक घंटे के लिए रुके / इस रैली में शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल, केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल, केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला सहित अकाली दल व भाजपा के प्रदेश के बड़े नेता मौजूद रहे /
.
गुरदासपुर रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नए भारत की शुरुआत का एक और वर्ष पंजाब की धरती से शुरू कर रहा हूं / प्रधानमंत्री ने अपने भाषण की शुरूआत पंजाबी से शुरू की / उन्होंने 2022 तक नए भारत के निर्माण का संकल्प जताया / उन्होंने यहां भाजपा-अकाली दल की धन्यवाद रैली में पंजाब को वीरों और महान लोगों की धरती बताया / प्रधानमंत्री ने बिना नाम लिए पाकिस्तान प्रेम केे लिए नवजोत सिद्धू पर निशाना साधा / इसके साथ ही प्रधानमंत्री किसान कर्ज माफी को लेकर एक बार फिर पंजाब की कांग्रेस सरकार पर हमला किया /
.
पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरदासपुर में रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा – जिनका इतिहास हजारों सिख भाई-बहनों को बेरहमी से हत्या का हो और जो आज भी दंगों के आरोपियों को मुख्यमंत्री पद का पुरस्कार दे रहे हैं, उन लोगों से पंजाब समेट देशवासियों को सतर्क रहने की जरूरत है /
प्रधानमंत्री करतारपुर कॉरिडोर की चर्चा करते हुए सिद्धू पर निशाना साधा / उन्होंने कहा कि श्री करतापुर कॉरिडाेर के निर्माण के लिए हमने कदम उठाया / पाकिस्तान वाले हिस्से में कॉरिडोर का काम शुरू होने के मौके पर हमने वहां अपने दो मंत्रियों का वहां भेजा, लेकिन कांग्रेस के नेताओं ने अपने राजनीतिक लाभ के लिए पाकिस्तान को मौका दे दिया / इन लोगों ने अपने मुख्यमंत्री की भी नहीं सुनी / प्रधानमंत्री ने कहा कि जिन का इतिहास राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ वाला हूं जो लोग देश को कमजोर करने के लिए झूठ फैला रहे हैं और एक परिवार के गुणगान कर रहे हैं उनसे क्या उम्मीद की जा सकती है /
.
उन्होंने कहा कि पूरे देश की मांग थी कि 1984 के दंगों के लिए आरोपियों को सजा मिले / एक परिवार के इशारे पर दंगे के जिन जिन आरोपियों को ‘सज्जन’ बताकर बचाकर के लिए फाइलें दबा दी गई थी उन फाइलों को एनडीए सरकार ने निकाला / हमने एसआइटी का गठन किया और परिणाम लोगों के सामने है /
गुरु नानकदेव के 550 वें प्रकाश्ाोत्सव का उल्लेख करते हुए कहा कि इसको बड़े स्तर पर मनाने का हमारी सरकार ने फैसला किया है / सभी राज्यों में और विश्व भर में समारोह का आयोजन किया जाएगा / उन्होंने श्री करतारपुर गुरुद्वारा की चर्चा करते हुए कहा कि सात दशक पहले हमारी आस्था के प्रतीक को तब की सरकार नहीं ले सकी और करोड़ों लोग सिर्फ दूरबीन से ही उसे देखने के लिए मजबूर हैं /
.
उन्होंने लोगों को नए साल की शुभकामनाएं दीं / प्रधानमंत्री ने रैली में फिल्म अभिनेता विनोद खन्ना की खास तौर चर्चा की / उन्होंने कहा कि विनोद खन्ना ने गुरदासपुर को विकसित करने का सपना देखा था और हम उसे साकार करने में जुटे हैं / प्रधानमंत्री इस रैली से आगामी लोकसभा चुनाव का बिगुल बजा दिया /
उन्होंने कहा कि देश के हर गांव को सड़क से जोड़ने का काम अटल बिहारी वाजपेयी जी के शासनकाल में शुरू हुआ था / गुरदासपुर समेत पंजाब के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं मंजूर की गई हैं और कई तो पूरी भी हो चुकी हैं / प्रधानमंत्री ने शाहपुर कंडी योजना के पुराना होने का मुद्दा भी उठाया और कहां कि जो पानी पंजाब और जम्मू कश्मीर से हक कथा वह पाकिस्तान जा रहा था और पंजाब के किसान बूंद-बूंद के लिए तरस रहे थे / प्रधानमंत्री ने कहा कि एनडीए सरकार की नीति रही है कि भारत का पानी भारत की ही जमीन को सींचेगा /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Political News PM Narender modi jalandhar LPU Lovely professional University phagwara gurdaspur punjab India




































