PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦਾ ਬੀ. ਡਿਜ਼ਾਇਨ (ਮਲਟੀਮੀਡੀਆ) ਸਮੈਸਟਰ ਦੂਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, होशियारपुर में फोर्टिस के प्रख्यात न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. निशित सावल का... चेयरमैन श्री अनिल चोपड़ा जी की याद को समर्पित होगा भव्य ऑडिटोरियम, सेंट सोल्जर ग्रुप ने किया भूमि पू... एचएमवी में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु ‘साइएनर्जी 2026’ का आयोजन, Punjab : पुलिस कमिश्नर दफ्तर को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के OSD Rajbir Ghuman को मिली बड़ी राहत Visa कंसल्टेंट्सी के ऑफिस में अज्ञात हमलावरों ने की अंधा/धुंध फा/यरिंग, जाँच में जुटी पुलिस टूटा दुखों का पहाड़, इधर हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, उधर पैतृक गांव में दादी का हुआ निधन पंजाब कांग्रेस के नव नियुक्त प्रधान परगट सिंह ने पेश की CM पद की दावेदार, कहा-राहुल के नेतृत्व में ल... जालंधर : CBI की रडार पर OSD राजबीर सिंह घुम्मन का करीबी Aap नेता, मचा हड़कंप

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के OSD Rajbir Ghuman को मिली बड़ी राहत

CM Bhagwant Mann OSD rajbir ghuman Supreme Court stays arrest CBI Registered FIR

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर घुमन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने राजबीर घुमन की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया कि मामले में दर्ज सीबीआई एफआईआर के तहत कोई भी कठोर कार्रवाई न की जाए। हालांकि, कोर्ट ने FIR पर रोक लगाने से इनकार कर दिया।

.

.

जस्टिस एमएम सुंदेश और जस्टिस प्रसन्ना बी वराले की बेंच ने निर्देश दिया कि मामले में कोई कठोर कार्रवाई न की जाए। बेंच ने यह भी कहा कि राज्य को जांच में सहयोग करना चाहिए। CBI ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के OSD (ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी) राजबीर सिंह घुमन और पांच अन्य आरोपियों से जुड़े कथित भ्रष्टाचार और प्रभाव के गलत इस्तेमाल के मामले में FIR दर्ज की है।

.

.

यह मामला सरकारी ट्रांसफर और पोस्टिंग, टेंडर, पॉलिसी से जुड़े फैसलों, लाइसेंसिंग और ज़मीन से जुड़े मामलों को प्रभावित करने के लिए कथित तौर पर दी गई रिश्वत से जुड़ा है। सीबीआई ने पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के निर्देश पर पांच अक्तूबर को एफआईआर दर्ज की थी। इसके विरोध में पंजाब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी।

.

यह भी पढ़ें : Visa कंसल्टेंट्सी के ऑफिस में अज्ञात हमलावरों ने की अंधा/धुंध फा/यरिंग, जाँच में जुटी पुलिस

.

यह भी पढ़ें : टूटा दुखों का पहाड़, इधर हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, उधर पैतृक गांव में दादी का हुआ निधन

.