PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦਾ ਬੀ. ਡਿਜ਼ਾਇਨ (ਮਲਟੀਮੀਡੀਆ) ਸਮੈਸਟਰ ਦੂਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, होशियारपुर में फोर्टिस के प्रख्यात न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. निशित सावल का... चेयरमैन श्री अनिल चोपड़ा जी की याद को समर्पित होगा भव्य ऑडिटोरियम, सेंट सोल्जर ग्रुप ने किया भूमि पू... एचएमवी में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु ‘साइएनर्जी 2026’ का आयोजन, Punjab : पुलिस कमिश्नर दफ्तर को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के OSD Rajbir Ghuman को मिली बड़ी राहत Visa कंसल्टेंट्सी के ऑफिस में अज्ञात हमलावरों ने की अंधा/धुंध फा/यरिंग, जाँच में जुटी पुलिस टूटा दुखों का पहाड़, इधर हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, उधर पैतृक गांव में दादी का हुआ निधन पंजाब कांग्रेस के नव नियुक्त प्रधान परगट सिंह ने पेश की CM पद की दावेदार, कहा-राहुल के नेतृत्व में ल... जालंधर : CBI की रडार पर OSD राजबीर सिंह घुम्मन का करीबी Aap नेता, मचा हड़कंप

एचएमवी में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु ‘साइएनर्जी 2026’ का आयोजन,

HMV Organizes ‘Synergy-2026’ to Mark World Mental Health Day

PTB News “शिक्षा” : हंस राज महिला महाविद्यालय, जालंधर के पीजी मनोविज्ञान विभाग द्वारा प्राचार्या डॉ. (श्रीमती) एकता खोसला के कुशल मार्गदर्शन में 10 अक्टूबर 2026 को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में ‘साइएनर्जी 2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा मनोवैज्ञानिक कल्याण को प्रोत्साहित करना था। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के 100 से अधिक विद्यार्थियों ने क्विज, डिबेट, पोस्टर मेकिंग और कार्टूनिंग जैसी प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके अतिरिक्त साइकोलॉजिकल टेस्टिंग, गेम्स, फोटोबूथ, टैटूइंग, फेस पेंटिंग और फूड स्टॉल्स जैसी गतिविधियों ने कार्यक्रम को आकर्षक एवं मनोरंजक बनाया।

.

.

इस अवसर पर डीएवी यूनिवर्सिटी, जालंधर की पूर्व वाइस चांसलर एवं हंसराज महिला महाविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग की पूर्व अध्यक्ष डॉ. जसबीर ऋषि ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। प्राचार्या डॉ. (श्रीमती) एकता खोसला ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य हमारे जीवन का अभिन्न अंग है और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन के लिए इसका ध्यान रखना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी भावनाओं को समझने, तनाव का सकारात्मक ढंग से सामना करने तथा आवश्यकता पडऩे पर सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। पीजी मनोविज्ञान विभाग की अध्यक्ष डॉ. आशमीन कौर ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उनकी रचनात्मकता, आत्मविश्वास और भावनात्मक समझ को विकसित करने में सहायक होते हैं।

.

.

उन्होंने विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े भ्रमों और झिझक को दूर कर इस विषय पर खुलकर बातचीत करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में मनोविज्ञान विभाग की प्राध्यापिकाओं सुश्री प्रिया, सुश्री नंदिता शर्मा, सुश्री इशमनप्रीत कौर और सुश्री गुरप्रीत कौर ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को समझने तथा अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया। इस आयोजन के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि मानसिक स्वास्थ्य भी शारीरिक स्वास्थ्य के समान ही महत्वपूर्ण है और इसकी देखभाल को समान प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

.

.

.