.
.
PTB Big Crime News after thrashing husband the woman thrown three children into a toilet tank death
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ भागलपुर : बिहार में भागलपुर जिले के बाथ थाना क्षेत्र के करहरिया गांव में पति से झगड़े के बाद एक महिला ने तीन बच्चों की निर्मम हत्या कर दी / भागलपुर के अनुमंडलाधिकारी आशीष नारायण ने शनिवार को यहां बताया कि करहरिया गांव निवासी देवेश कुमार और उसकी पत्नी प्रेमलता देवी के बीच कल देर रात किसी बात को लेकर विवाद हो गया /
.
.
इसके बाद प्रेमलता देवी ने अपने तीन बच्चों को शौचालय की टंकी में फेंक दिया और फिर टंकी में कूदकर आत्महत्या की कोशिश की / इस घटना में तीनो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गयी हालांकि महिला को बचा लिया गया / महिला को इलाज के लिये सुल्तानगंज के रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है /
.
.
अनुमंडलाधिकारी ने बताया कि मृतक बच्चों की पहचान सुशांत (04) सोनम (02) और ओमराज (01) के रूप में की गयी है / शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है / मृतक बच्चों के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है /
.
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Crime News after thrashing husband the woman thrown three children into a toilet tank death




































