.
.
A talk on Promoting Hindi Language organised at HMV
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय जालन्धर में कॉलेज प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन जी के प्रेरणात्मक दिशा-निर्देशन अधीन ‘स्काईप’ के अन्तर्गत अन्तर्राष्ट्रीय स्तरीय वार्तालाप हेतु ‘हिन्दी का स्टाटर प्रोग्राम’ आयोजित किया गया, जिसके अधीन डॉ. सुषमा मल्होत्रा(फोरैस्ट हिल्स हाई स्कूल, न्यूयार्क) से हिन्दी विभाग की छात्राओं ने वार्तालाप की एवं हिन्दी भाषा के प्रचार व प्रसार में अपना असीमित योगदान देने हेतु प्रयासगत रहे /
.
.
डॉ. सुषमा मल्होत्रा जी ने बताया कि स्काईप के जरिए इन नान हिन्दी छात्राओं से बातचीत करवाने का हमारा मुख्य उद्देश्य हिन्दी का विकास करना एवं छात्राओं के विचार-विनिमय को विकसित करना है ताकि यदि वास्तविक जीवन में इन नॉन हिन्दी छात्राओं को भारत जाना पड़े तो वह बातचीत कर सके / प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन जी ने अपने वक्तव्य में इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की एवं कहा कि हिन्दी भाषा के विकास व प्रचार में हमें सदैव प्रयासगत रहना चाहिए। उन्होंने विभागीय सदस्यों को इस प्रयास हेतु बधाई दी /
.
हिन्दी विभागाध्यक्षा डॉ. ज्योति गोगिया ने बताया कि इस वार्तालाप का उद्देश्य अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर हिन्दी का प्रचार व प्रसार करना रहा / इस वार्तालाप के अन्तर्गत छात्राओं ने नॉन हिन्दी छात्राओं को स्काईप के जरिए वीडियो के तहत भारतीय त्योहारों एवं भारतीय भोजन की विस्तृत जानकारी दी। इसी उपलक्ष्य में उन्हें भारत की सभ्यता व संस्कृति से भी परिचित करवाया गया / प्रश्नोत्तर पद्धति के अन्तर्गत भी उनकी जानकारी में वृद्धि की गई /
.
वार्तालाप के अन्त में डॉ. सुषमा मल्होत्रा जी ने प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन जी के प्रति आभार व्यक्त किया / इस अवसर पर विभागीय सदस्यों में श्रीमती पवन कुमारी एवं श्रीमती अनुराधा ठाकुर ने भी उपस्थित रह छात्राओं को उत्साहित व प्रोत्साहित किया / वार्तालाप का समापन राष्ट्रगान से किया गया /
.
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
A talk on Promoting Hindi Language organised at HMV


































