PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज जालंधर ने मिनिस्टीरियल स्टाफ के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया, दिशा एन इनीशिएटिव के तहत इनोसेंट हार्ट्स में नन्हे इको-योद्धा सक्रिय ; सीखी कचरा अलगाव और खाद बनाने ... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਡੀ.ਸੀ.ਏ. ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲੇ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने एम्स बिलासपुर में हुई बस दुर्घटना में घायल यात्रियों का जाना कुशलक्ष... पंजाब के इस SSP के खिलाफ व डीजीपी पंजाब को दिए पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने सख्त आदेश, प्राइवेट हॉस्पिटल अब नहीं रख सकेंगे 2 घंटे से अधिक डेड बॉडी, सरकार ने लागू किया नियम, इस कंपनी ने लॉन्च किया Hot 60 5G+ फ़ोन, इस सस्ते स्मार्ट फोन में हैं जबरदस्त फीचर्स, टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की उसके ही पिता ने कर दी तीन गोलियां मारकर हत्या, जालंधर, ED की बड़ी कारवाई, 30 पासपोर्ट-डिजिटल डिवाइस भी हुए बरामद, सेंट सोल्जर इंटर कॉलेज के छात्रों ने विश्व जनसंख्या दिवस पर मानव श्रृंखला बनाई,
Translate

फेडरेशन गतका कप में चंडीगढ़ के लड़कों और पंजाब की लड़कियों ने जीत हासिल की

Chandigarh boys and Punjab girls win in Federation Gatka Cup Punjab

PTB News Sports चंडीगढ़ : वर्ल्ड गतका फेडरेशन से मान्यता प्राप्त नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित पहले फेडरेशन गतका कप के अंतिम दिन लड़कों के वर्ग में चंडीगढ़ के लड़के विजयी रहे जबकि लड़कियों के वर्ग में पंजाब की लड़कियों ने जीत हासिल कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इस दो दिवसीय राष्ट्रीय टूर्नामेंट के दौरान महाराष्ट्र ने फेयर प्ले अवार्ड जीता जबकि झारखंड को बेस्ट इंप्रूव्ड टीम का पुरस्कार मिला। हरियाणा की अर्जमीत कौर ने सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का पुरस्कार जीता जबकि चंडीगढ़ के यशप्रीत सिंह ने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार प्राप्त किया।

आज की फाइनल गतका प्रतियोगिताओं का उद्घाटन मुख्य अतिथि के तौर पर पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के खेल निदेशक डॉ. दलविंदर सिंह के साथ चंडीगढ़ प्रशासन के संयुक्त निदेशक डॉ. सुनील राय, नेशनल गतका एसोसिएशन के अध्यक्ष हरजीत सिंह ग्रेवाल, चंडीगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव एन.एस. ठाकुर और चंडीगढ़ गतका एसोसिएशन के अध्यक्ष हरदीप सिंह बुट्रेला ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर खेल निदेशक डॉ. दलविंदर सिंह ने सभी खिलाड़ियों को आदर्श खेल भावना के साथ खेलने और भविष्य में बेहतर प्रतियोगिताओं के लिए कड़ी मेहनत जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया। नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एन.जी.ए.आई.) के अध्यक्ष हरजीत सिंह ग्रेवाल स्टेट एवॉर्डी ने घोषणा की कि दूसरा फेडरेशन गतका कप छत्तीसगढ़ में आयोजित किया जाएगा और चैंपियंस गतका ट्रॉफी के राष्ट्रीय टूर्नामेंट में विजेताओं को नकद पुरस्कार दिये जाएंगे।

यह जानकारी देते हुए चंडीगढ़ गतका एसोसिएशन के महासचिव राजदीप सिंह बाली और वित्त सचिव सिमरनजीत सिंह ने बताया कि इस दो दिवसीय राष्ट्रीय टूर्नामेंट में 13 राज्यों के लड़के और लड़कियों की गतका टीमों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि लड़कियों की गतका सोटी (व्यक्तिगत) फाइनल प्रतियोगिता में हरियाणा की परमजीत कौर ने स्वर्ण, झारखंड की काजल ने रजत, पंजाब की किरणदीप कौर और मध्य प्रदेश की महक ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक जीता। इसी तरह गतका सोटी (व्यक्तिगत) लड़कों के फाइनल में पंजाब के गुरसागर सिंह ने गोल्ड मेडल,

चंडीगढ़ के जीवनजोत सिंह ने सिल्वर मेडल और छत्तीसगढ़ के अर्शदीप सिंह तथा उत्तराखंड के जयदीप सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल जीते। लड़कियों की फ्री-स्टिक (टीम) स्पर्धा में पंजाब की हरमीत कौर, जसप्रीत कौर और सुमनदीप कौर ने स्वर्ण पदक जीता। हरियाणा की कंचनप्रीत कौर, तमन्ना और हिमांशी ने रजत पदक जीता। इसी वर्ग में जम्मू-कश्मीर की सिमरनजीत कौर, मनजोत कौर और परमजीत कौर तथा दिल्ली की सुखुम कौर, हरप्रीत कौर, इशिनीत कौर ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक जीता।

लड़कों की फरी-स्टिक (टीम) स्पर्धा में चंडीगढ़ के सरबजीत सिंह, यशप्रीत सिंह और दिलप्रीत सिंह ने स्वर्ण पदक जीते। बिहार के रिशु राज, विशाल सिंह और अंकुश कुमार ने रजत पदक जीते जबकि पंजाब के वीरू सिंह, कमलप्रीत सिंह और अनमोलदीप सिंह तथा छत्तीसगढ़ के मनदीप सिंह, राजवीर सिंह और दीपांशु यादव ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक जीते।

इस मौके पर अन्य के अलावा एन.जी.ए.आई. के उपाध्यक्ष सुखचैन सिंह, अंतरराष्ट्रीय सिख शश्तर विद्या काउंसिल के सचिव बलजीत सिंह, चंडीगढ़ किश्ती चालन एसोसिएशन के सचिव एडवोकेट राजीव शर्मा, गतका एसोसिएशन पंजाब के संयुक्त सचिव वरिंदरपाल सिंह नारंगवाल, कोर्डिनेटर इंदरजोध सिंह जीरकपुर, जिला गतका एसोसिएशन रूपनगर की अध्यक्ष बीबी मनजीत कौर आदि उपस्थित थे।

Latest News

Latest News