PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लहराया परचम, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में 'इग्नाइट 2026' का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा... जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस... CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात कि...

जालंधर के धार्मिक प्रवृत्ति के मालिक रमन अरोड़ा को आप ने घोषित किया जालंधर सेंट्रल का उम्मीदवार,

aap Party gives ticket to raman arora central assembly seat and dinesh dhall aap candidate from jalandhar north assembly seat Punjab

नार्थ हल्के के दिनेश ढल हुए आप के, राघव चढ़ा ने पार्टी में करवाया ज्वाइन,

PTB City न्यूज़ जालंधर : आज उस समय आप पार्टी की काफी समय से सेवा कर रहे डॉ. संजीव कुमार को उस समय बड़ा झटका लगा जब तमाम उम्मीदों को दरकिनार करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) ने रमन अरोड़ा को विधानसभा हलका सेंट्रल से उम्मीदवार घोषित कर दिया है /

आप हाईकमान की तरफ से जारी की गई आठवीं सूची में रमन अरोड़ा का नाम आने से कुछ झटका इक़बाल सिंह ढींढसा को भी लगा है, क्योंकि वह भी आप पार्टी में कुछ कुछ समय पहले ही शामिल हुए थे / जालंधर सेंट्रल से कांग्रेस के राजिंदर बेरी निवर्तमान विधायक हैं / टिकट मिलने के बाद दोपहर में अमन अरोड़ा ने शहर में रोड शो निकालकर शक्ति प्रदर्शन कर अपने विरोधियों खास कर मौजूदा विधायक राजिंदर बेरी और उनके समर्थकों को जोरदार झटका दिया /

रमन अरोड़ा द्वारा निकाले गए रोड शो के दौरान सड़क मार्ग पर काफी लंबा जाम लग गया था / सेंट्रल से रमन अरोड़ा के नाम की घोषणा से साफ हो गया है कि पार्टी हाईकमान ने वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में चुनाव लड़ने वाले आप पार्टी के डॉ. संजीव शर्मा को नजर अंदाज कर दिया है, इसके साथ ही युवा नेता इकबाल सिंह ढींढसा को भी टिकट देना उचित नहीं माना गया है /

वहीं रमन अरोड़ा को टिकट मिलने पर जब डा. संजीव शर्मा जी से सम्पर्क करने की कोशिश की गई तो उनसे सम्पर्क नहीं हो सका / बताया जा रहा है कि वह कुछ दिन से Covid-19 संक्रमण से पीड़ित हैं और अभी वह अपनी प्रतिक्रिया देने से सभी से गुरेज कर रहे हैं / आपको यह भी बता दें कि इससे पहले जालंधर वेस्ट हलके में डा. शिव दयाल माली को नजरअंदाज करते हुए शीतल अंगुराल को टिकट दी गई है /

वहीं आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के सह प्रभारी राघव चड्ढा आज यानि शुक्रवार को पूर्व यूथ कांग्रेस नेता दिनेश ढल्ल को आप में शामिल करवा दिया / राघव चड्ढा प्रेस क्लब में मीडिया की उपस्थिति में दिनेश ढल्ल को आप में शामिल करवाया है / आपको यह भी बता दें कि दिनेश ढल्ल इससे पहले कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री अवतार हैनरी के बेहद करीब थे, लेकिन बाद में उन्हीं के लिए राजनीतिक चुनौती भी पेश कर चुके हैं।

वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिनेश ढल्ल को आप में शामिल करवाने के बाद आप हाईकमान उन्हें जालंधर नार्थ हलके से उम्मीदवार भी घोषित करने वाली है / सूत्रों की माने तो दिनेश ढल्ल को उम्मीदवार बनाया जाना लगभग तय हो चुका है / यह भी संभव है कि पार्टी में ज्वाइन कराने के बाद पार्टी की तरफ से उम्मीदवारों की जो नौवीं सूची जारी की जाएगी, उसमें दिनेश ढल्ल का नाम शामिल होगा /