PTB News

Latest news
आम जनता पर महंगाई का बड़ा अटैक! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा री-एग्जाम! NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का हुआ ऐलान, हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला, जालंधर! संत सीचेवाल के प्रयासों से वापिस आया मलेशिया में फंसा युवक, जालंधर! BSF कैंप के बाहर हुए ब्लास्ट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान का निकला मास्... कांग्रेस ने वीडी सतीशन को बनाया केरलम का नया मुख्यमंत्री, क्या! जालंधर में राजनीति की भेंट चढ़ा "बालाजी संकीर्तन", किसने दिया भजन गायक को रोकने के लिए पैसों का... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स...

नार्थ हल्के के विकास और खुशहाली को आगे बढ़ाने के लिए सभी प्रभावी कदम उठाये जा रहे – विधायक हैनरी

All effective steps are being taken to advance the development and prosperity of the North - Legislator Henry

PTB City न्यूज़ जालंधर : हल्का उत्तरी विधानसभा के वार्ड न 2 के बाबा मोहन दास नगर में कांग्रेस की बैठक क्षेत्र के विधायक व् आल इण्डिया कांग्रेस के सदस्य जूनियर अवतार हैनरी की अगुवाई में हुई। बैठक के दौरान विधायक हैनरी ने इलाका निवासियों का धन्यवाद किया और अपने संबोदन में कहा की जनता की सेवा से उन्हें खुशी मिलती है और कहा कि जनता ने जिस कार्य के लिए उन पर विश्वास जताया था वह इलाके में करवाकर उस पर खरा उतरने का प्रयास कर रहे हैं।उन्होंने कहा उत्तरी हल्का सदा खुशहाल हो और वहां हर सुविधा मुहैया करवाई जाए, इसके लिए वह हर संभव प्रयास कर रहे हैं ।

विधायक ने कहा नार्थ हल्के को विकास और खुशहाली के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ाने के लिए सभी प्रभावी कदम उठाये जा रहे है समाज के गरीब एवं कमजोर तबको को उत्तम श्रेणी की स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के साथ ही साथ शिक्षा व्यवस्था में सुधार करने के लिए स्मार्ट स्कूलों की स्थापना की जा रही है। क्षेत्र के हर वार्ड में पीने के पानी के लिए नए ट्यूबवेल, नई सड़के, और एल ई डी लाइटे लग रही है और क्षेत्र को प्रदूषण मुक्त व् हरियाली के लिए पेड़ पौधे भी लगाए जा रहे है। अंत विधायक ने कहा की नार्थ हल्के को खूबसूरत बनाने के लिए उन्हें जनता का भरपूर सहयोग मिल रहा है। इस दौरान इलाका वासियों ने विधायक हैनरी का आभार व्यक्त कर उन्हें दोबारा विधायक बनने की ख़ुशी में सम्मानित भी किया।इस बैठक में कांग्रेसी नेता सुखदेव सिंह बाठ,जस्सी सलेमपुर,आशु शर्मा,गौरव भंडारी,हिम्मत सिंह,रणदीप शर्मा,अवतार भुललर,हरभजन सिंह,नरेश शर्मा,ए के सिंह

Latest News