PTB न्यूज़ “शिक्षा” : हंस राज महिला महाविद्यालय, जालंधर की बीएससी (आई.टी.) सेमेस्टर-3 की छात्रा कु. दीपाली ने यूनिवर्सिटी में द्वितीय स्थान प्राप्त कर कालेज का नाम रोशन किया है। दीपाली ने जालंधर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। दीपाली ने 300 में से 285 अंक हासिल किए।
प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन जी ने दीपाली, उसके अभिभावकों व अध्यापकों को बधाई दी। इस अवसर पर कम्प्यूटर साइंस विभागाध्यक्षा डॉ. संगीता अरोड़ा व एसोसिएट प्रो. अनिल भसीन भी उपस्थित थे।





































