PTB News

Latest news
2026 के ग्रेजुएट्स के लिए बड़ी खबर, यह प्रसिद्ध Immigration मात्र 3-4 हफ्तों में दिला रहा है ऑस्ट्रे... विदेश में पढ़ाई करने का सुनहरा मौका, प्रसिद्ध इमीग्रेशन कल से पंजाब, चंडीगढ़ और जम्मू में आयोजित कर ... पंजाब-हिमाचल भाईचारे पर चिंता, CM सुक्खू से पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग : सुखजिंदर सि... पंजाबी ट्रक ड्राइवर को 75 साल की हुई कैद, नहीं मिलेगी 55 साल तक जमानत, जाने मामला पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड - 2026 में शानदार प्रदर्शन, कसोल फायरिंग Case : वारदात के बाद विदेश भागने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने किया पंजाब से गिरफ्तार

अब खोले जायेंगे भाखड़ा बांध के चारों फ्लड गेट, 5 दिनों तक मौसम सामान्य रहने का अनुमान,

all-four-flood-gates-of-bhakra-dam-opened-cm-mann-will-hold-a-cabinet-meeting-today-weather-expected-to-remain-normal-for-5-days

.

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब में आज भारत मौसम विज्ञान केंद्र (आईएमडी) की ओर से कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। अगले पांच दिनों तक भी मौसम सामान्य बने रहने का अनुमान है। मालवा के कुछ जिलों को छोड़कर बाकी हिस्सों में सामान्य बारिश होने की संभावना है। भाखड़ा बांध की गोविंद सागर झील का खतरे का निशान 1680 फीट है, जबकि सोमवार को यहां जलस्तर 1677.39 फीट दर्ज किया गया।

.

.

यानी अभी भी जलस्तर करीब 2.60 फीट कम है। भाखड़ा बांध से टरबाइन और फ्लड गेटों के जरिए 66,863 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। चारों फ्लड गेट सात फुट तक खोले गए हैं। नंगल डैम से विभिन्न नहरों और सतलुज नदी में पानी छोड़ा गया है। नंगल हाइडल नहर में 9000 क्यूसेक, आनंदपुर हाइडल नहर में 9000 क्यूसेक और सतलुज दरिया में 47,000 क्यूसेक पानी का बहाव दर्ज किया गया। वहीं, आज 12 दिन बाद पंजाब के स्कूल और कॉलेज दोबारा खुल गए हैं।

.

हालांकि बाढ़ प्रभावित इलाकों में शिक्षण संस्थान अगले आदेश तक बंद रहेंगे। पटियाला में भी 43 स्कूलों को बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। पंजाब सरकार हालातों को लेकर सतर्क है। कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान सेहत खराब होने के बावजूद आज कैबिनेट बैठक करेंगे। वे मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में दाखिल हैं और वहीं से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मंत्रियों से जुड़ेंगे। दूसरी तरफ सभी मंत्री उनके निवास पर मौजूद रहेंगे।

.

.

इस बीच, बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने अपने शो बिग बॉस के दौरान पंजाब में आई बाढ़ पर चिंता जताई। भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने भी हालात पर दुख व्यक्त किया। क्रिकेटर युवराज सिंह ने अमृतसर डीसी साक्षी साहनी के प्रयासों की सराहना की और कहा कि विपरीत परिस्थितियों में आईएएस अधिकारी साक्षी साहनी जैसी शख्सियतें लोगों को हौसला देती हैं।

.

Latest News