PTB News

Latest news
डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान

कल से आम आदमीं की जेब में पड़ेगा महंगाई का डाका, यह सब चीजें हो जाएँगी महंगी, देखें List,

all round inflation will hit your pocket from tomorrow this is a long list of things that increase prices delhi

all round inflation will hit your pocket from tomorrow this is a long list of things that increase prices delhi

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Breaking न्यूज़ दिल्ली : 1 अप्रैल यानि कि कल से नए वित्त वर्ष का आगाज हो जाएगा, लेकिन नए वित्त वर्ष में आम आदमी को महंगाई के मोर्चे पर तगड़ा झटका लगने वाला है, क्योंकि रोजमर्रा की इस्तेमाल होने वाली कई चीजें महंगी होने जा रही हैं / आइए जानते हैं कि कौन कौन-सी चीजें 1 अप्रैल के बाद से आपकी जेब पर भारी पड़ने वाली हैं:-

.

मारुति सुजुकी समेत तमाम ऑटो कंपनियों ने 1 अप्रैल से कार और बाइकों की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है / कीमतों में इजाफे के पीछे लागत बढ़ने का हवाला दिया गया है / मारुति सुजुकी के अलावा Nissan और रेनॉ की कारें पहली अप्रैल से महंगी हो जाएंगी / हीरो ने टू-व्हीलर की कीमतों को भी बढ़ाने का ऐलान कर दिया है / वहीं किसानों को भी झटका लगने वाला है, क्योंकि ट्रैक्टर के दाम भी बढ़ रहे हैं /

1 अप्रैल से टीवी खरीदना महंगा हो जाएगा। पिछले कुछ महीनों से लगातार टीवी के दाम बढ़ रहे हैं / 1 अप्रैल से टेलीविजन के दाम 2000 रुपये से लेकर 3000 रुपये तक बढ़ने की संभावना है / चीन से आयात के मोर्चे पर बैन के बाद टीवी की कीमतों में उछाल आया है /

.

1 अप्रैल से मोबाइल भी महंगे हो जाएंगे / वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने का ऐलान किया था, जिसमें मोबाइल पोर्ट्स, मोबाइल चार्जर, एडॉप्टर, बैटरी और हेडफोन वगैरह शामिल हैं / इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ोतरी के बाद प्रीमियम रेंज स्मार्टफोन सबसे ज्यादा महंगे हो जाएंगे /

.

इस गर्मी में नए AC और रेफ्रिजरेटर खरीदारों को झटका लगने वाला है / नए वित्त वर्ष से एसी और रेफ्रिजरेटर महंगे हो जाएंगे / कंपनियों ने कच्चे माल की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते दाम बढ़ाने का हवाला दिया है / एयर कंडीशनर के दाम 1500 रुपये से लेकर 2000 रुपये तक बढ़ सकते हैं, पिछले महीने ग्लोबल मार्केट में ओपन-सेल पैनल के दाम में 35 फीसदी का इजाफा हुआ है /

नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) पहली अप्रैल से एयर सिक्योरिटी फीस (ASF) में बढ़ोतरी करने जा रहा है, जिससे हवाई सफर महंगा हो जाएगा / डोमेस्टिक फ्लाइट्स में किराया कम से कम 5 फीसदी बढ़ जाएगा / घरेलू यात्रा करने वाले यात्रियों को एयरपोर्ट सिक्योरिटी फीस के नाम पर 200 रुपये और विदेशी यात्रियों को 12 डॉलर देने होंगे /

.

.

बीमा कंपनियां 1 अप्रैल से टर्म इंश्योरेंस प्रीमियम महंगा करने की तैयारी कर रही हैं / मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नए वित्त वर्ष 2021-22 में टर्म इंश्योरेंस के प्रीमियम में 10 से 15 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है / असल में कोरोना संकट के दौरान कंपनियों की बीमा लागत और खर्च काफी बढ़ गई है / टर्म पॉलिसी में पूरी तरह से जोख‍िम कवर ही होता है / इसमें कोई मैच्योरिटी राशि नहीं मिलती है /

उत्तर प्रदेश में शराब की कीमत में 1 अप्रैल से बढ़ोतरी होने जा रही है / उत्तर प्रदेश में 1 अप्रैल से नया आबकारी सेशन शुरू होगा, जिसके तहत अब नए दाम पर शराब बिकेंगे / खबरों के मुताबिक राज्य में एक अप्रैल से देसी और विदेशी शराब महंगी हो जाएगी / राज्य सरकार ने दूसरे देश से आने वाली यानी इम्पोर्टेड शराब, स्कॉच वाइन और वोडका की परमिट फीस बढ़ा दी है / वहीं 1 अप्रैल में यूपी में बीयर सस्ती होने जा रही है /

.

स्टील बनाने वाली कंपनियां कीमतों में बढ़ोतरी की तैयारी में है / जेएसडब्ल्यू स्टील, जेएसपीएल, एम/एनएस और टाटा स्टील हॉट रोल्ड क्वायल यानी एचआरसी के दाम में 4000 रुपये टन की बढ़ोतरी हो सकती है / घरेलू मार्केट में कच्चे माल में तेज बढ़ोतरी और ओडिशा में उत्पादन में आई गिरावट की वजह से स्टील के दाम में तेजी आ रही है / इससे पहले दिसंबर 2020 में स्टील के दाम 2500 रुपये प्रति टन की बढ़ोतरी हुई थी /

.

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,

all round inflation will hit your pocket from tomorrow this is a long list of things that increase prices delhi