.
KMV Organizes a One Week Meditation Camp for Hostel Students
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत संस्था कन्या महाविद्यालय, आटोनॉमस और भारत के नंबर-1 कालेज (इंडिया टूडे 2019 की रैकिंग अनुसार) के होस्टल में छात्राओं के लिए साप्ताहिक मैडीटेशन कैंप का आयोजन किया गया / छात्राओं को ध्यान योग के द्वारा किसी भी काम को एकाग्रता के साथ करने से पैदा होने वाले साकारात्मक परिणामों के संबंध में जानकारी प्रदान करने के मकसद के साथ आयोजित हुए /
..
इस कैंप का उदघाटन विद्यालय प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी एवं श्री ध्रुव मित्तल, ज्वाईंट ट्रैजरर, के.एम.वी. मैनेजिंग कमेटी द्वारा किया गया / आचार्य सदानंद ने इस कैंप में स्त्रोत वक्ता के रुप में अपनी शिरकत की / आचार्य जी ने छात्राओं को ध्यान योग विषय के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए इसकी विभिन्न विधियों के बारे में भी चर्चा की और साथ ही क्रोध पर नियंत्रित करने और मन को शांत रखने की महत्ता को भी समझाया /
..
इसके साथ ही उन्होंने किसी भी बात को याद रखने के सरल तरीकों पर विचार चर्चा करते हुए छात्राओं को अपने धैर्य के साथ अपनी पढ़ाई में निरंतर आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। ध्यान योग को मनुष्य की शारीरिकता एवं मानसिकता के संतुलन का आधार बताते हुए आचार्य जी द्वारा कैंप के अंतिम दिन छात्राओं द्वारा पूछे गए कई सवालों का जवाब देकर उनकी जिज्ञासा को शांत किया /
..
इसके इलावा इस कैंप के दौरान शानदार कार्यगुजारी करने वाली छात्राओं शालिनी, आकशी, आकृति, रंजू एवं कृति को पुरस्कार भी प्रदान किए गए / विद्यालय प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस कैंप के सफल आयोजन के लिए समूह आयोजक मंडल को मुबारकबाद दी /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
KMV Organizes a One Week Meditation Camp for Hostel Students































