PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

बड़ी ख़बर : सांसद की नाबालिग बेटी को मिली रेप की धमकी, Video हुआ वायरल, पुलिस ने की कारवाई,

mp-abhishek-banerjees-minor-daughter-was-threatened-with-rape-video-goes-viral-accused-arrested-police-kolkata

PTB Big न्यूज़ कोलकाता : पश्चिम बंगाल पुलिस ने मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और लोकसभा सदस्य अभिषेक बनर्जी की नाबालिग बेटी को रेप की धमकी देने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान मसादुल मोल्ला के रूप में हुई है। आरोपी उत्तर 24 परगना जिले के मिनाखान ब्लॉक के अंतर्गत मोथबारी का रहने वाला है।

.

.

इस संबंध में सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आरोपी विरोध प्रदर्शन के दौरान रेप और हत्या की धमकी देता हुआ नजर आ रहा है। यह विरोध प्रदर्शन आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया गया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, ऑल इंडिया सेकुलर फ्रंट की ओर से आयोजित किए गए विरोध प्रदर्शन में आरोपी ने हिस्सा लिया था और

.

.

यहीं उसने नाबालिग लड़की को रेप और हत्या की धमकी दी थी। बता दें कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले के विरोध में यह प्रदर्शन 25 अगस्त को आयोजित किया गया था। वहीं, एआईएसएफ ने इस पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि यह आरोपी की निजी टिप्पणी है। इसमें हमारे संगठन की कोई भूमिका नहीं है। हम इस टिप्पणी का न समर्थन करते हैं और ना ही उसके लिए किसी प्रकार की जिम्मेदारी लेते हैं।

.

.

बाल अधिकार संरक्षण के लिए पश्चिम बंगाल आयोग की चेयरपर्सन तूलिका दास ने इस संबंध में पश्चिम बंगाल पुलिस को पत्र लिखकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। जिसके बाद यह गिरफ्तारी की गई। दास ने पुलिस से इस मामले में अब तक की गई कार्रवाई के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट के साथ एफआईआर की कॉपी दो दिन में मांगी है,

.

.

ताकि इस मामले में आगे कार्रवाई की जा सके। वीडियो में आरोपी कथित तौर पर यह कहता हुआ भी नजर आ रहा है कि जो कोई भी इस वीभत्स घटना को अंजाम देगा, उसे 10 करोड़ की राशि प्रदान की जाएगी। इसके बाद आयोग ने इस मामले का स्वतः संज्ञान लिया। इस घटना के प्रकाश में आने के बाद पश्चिम बंगाल में कई जगह तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने प्राथमिकी दर्ज कराई।

इस वीडियो के सामने आने के बाद तृणमूल कांग्रेस के नेता न महज इसकी निंदा कर रहे हैं, बल्कि यहां तक दावा कर रहे हैं कि यह सब कुछ आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले की आड़ में किया गया, जिसे हम किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं कर सकते। वहीं, विपक्षी दलों के नेताओं ने भी नाबालिग लड़की को रेप और दुष्कर्म की धमकी मामले की निंदा कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।