PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

विजीलैंस ब्यूरो ने नायब कोर्ट ASI को किया रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार,

Vigilance Bureau nabs Naib Court Avtar Singh ASI for taking bribe Rs.7000 Chandigarh

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध अपनाई ज़ीरो सहशीलता की नीति को मुख्य रखते हुये पंजाब विजीलैंस ब्यूरो की तरफ से चलाई मुहिम के दौरान सोमवार को ज्यूडिशियल कंपलैक्स समराला, ज़िला लुधियाना में तैनात ASI अवतार सिंह नायब कोर्ट को 7000 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू कर लिया गया।

आज यह जानकारी देते हुए पंजाब विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि मुलजिम ASI अवतार सिंह को संदीप कुमार निवासी गियानपुरा, उत्तर प्रदेश, जोकि अब माछीवाड़ा की नागरा कालोनी में रह रहा है, की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है।

विवरण देते हुये उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो के दफ़्तर लुधियाना में पहुँच कर शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके खि़लाफ़ अदालत में चलते एक दुर्घटना का केस में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है, लेकिन उक्त नायब कोर्ट इस समझौते को सम्पूर्ण करने के लिए अदालत में उसके बयान दर्ज करवाने की ख़ातिर सहायक सरकारी वकील के नाम पर 20,000 रुपए की माँग कर रहा है और सौदा 7000 रुपए में तय हो गया है।

प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत में दर्ज तथ्यों की पड़ताल के उपरांत विजीलैंस ब्यूरो की एक टीम ने ज्यूडिशियल कंपलैक्स समराला में नायब कोर्ट अवतार सिंह ASI को दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में 7000 की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू कर लिया। इस सम्बन्धी मुलजिम के खि़लाफ़ मुकदमा नं. 10 तिथि 01.08.2022 को भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7 तहत विजीलैंस ब्यूरो के थाना लुधियाना में दर्ज किया गया है और आगे जांच जारी है।

Latest News