PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर नॉर्थ की राजनीति में लगातार उथल-पुथल जारी है अब तक के समीकरण के अनुसार कहीं ना कहीं के डी भंडारी विरोधियों पर लगातार भारी पड़ते नजर आ रहे हैं / इसी कड़ी में आज अखाड़े के माहिर के डी भंडारी ने अपने विरोधियों को फिर बड़ा झटका दिया /
उन्होंने भाजपा मंडल नंबर 3 के उपाध्यक्ष अमन कालिया जोकि बीते दिनों कांग्रेस को ज्वाइन कर गए थे वापिस के डी भंडारी, मंडल अध्यक्ष महेंद्र पाल, बालकिशन बाली, डॉ. पवन विशिष्ट, हैप्पी शर्मा, प्रताप सिंह, परमजीत सिंह, राजू टंडन, पंकज खन्ना, नरेश दीवान, जितेंद्र काला, रजनीश पंडित, दविंदर कालिया, अश्वनी गोल्डी, किरणदीप सिंह, रंधावा बंटी अरोड़ा, राकेश गुप्ता आदि की उपस्थिति में भाजपा में वापसी आ गए /
इस दौरान अमन कालिया ने कहा 10 मार्च 2022 को जालंधर नॉर्थ में एक बार फिर से के डी भंडारी विधायक बनेंगे / अमन कालिया ने कहा बीते दिन कांग्रेस के विधायक एवं पंजाब अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने ब्राह्मण समाज के बारे में जो टिप्पणी की है वह बहुत ही निंदनीय है / अमन कालिया ने कहा में भाजपा का सिपाही था और भाजपा का ही सिपाही रहूंगा और में के डी भंडारी को जालंधर नॉर्थ से विजय प्राप्ति में योगदान डालूंगा /











































