PTB Big न्यूज़ जालंधर : आसमान से गिरा खजूर पे अटका वाली कहावत आज जालंधर सेंट्रल हल्के से विधायक रमन अरोड़ा पर उस समय फिट हो गई। जब बीते दिन ही पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट से विधायक रमन अरोड़ा को 105 दिनों के बाद रेगुलर बेल मिलने के कुछ ही घंटों बाद जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने विधायक के खिलाफ थाना रामा मंडी में एक नए मामले में FIR दर्ज कर रमन अरोड़ा को बड़ा झटका मिल गया।
. .वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस नए केस में पुलिस ने जबरन वसूली (Extortion) से जुड़ी संगीन धाराएं लगाई हैं। पुलिस का कहना है कि इस मामले में अब विधायक रमन अरोड़ा को जल्द ही प्रोडक्शन वारंट पर अदालत में पेश कराया जाएगा व रमन अरोड़ा का रिमांड हासिल कर पूछताछ की जाएगी। आपको यह भी बता दें कि फ़िलहाल अभी तक इस पुरे मामले में किसी भी पुलिस अधिकारी ने कोई पुष्टि नहीं की है,
. .लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस इस पुरे मामले की जांच में लगे हुए हैं और सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है। वहीं, राजनीतिक गलियारों में इस घटनाक्रम को लेकर चर्चा तेज हो गई है। वहीं हाईकोर्ट से मिली रेगुलर जमानत के बाद दर्ज हुए इस नहीं FIR ने फ़िलहाल MLA Raman Arora की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ा दी हैं। आपको यह भी बता दें कि बीते दिनों जैसे ही MLA रमन अरोड़ा के प्रशंसकों को उनकी रेगुलर बेल की जानकारी मिली।
.तभी से लगातार सोशल मीडिया पर MLA रमन अरोड़ा को चाहने वालों के द्वारा बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया जो सुबह तक जारी रहा, लेकिन अब अचानक हुई FIR के बाद MLA Raman Arora के प्रशंसक जहां मायूस हैं वहीं रमन अरोड़ा के जल्द ही इस मामले से जल्द बाहर निकलने की दुआ भी कर रहे हैं। आपको यह भी बता दें कि 2022 में विधायक बने रमन अरोड़ा हमेशा से ही सुर्ख़ियों में बने रहे। लेकिन 2025 में विजिलेंस विभाग द्वारा भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार रमन अरोड़ा व
. .एटीपी सुखदेव वशिष्ठ को गिरफ्तार किये जाने के बाद उनकी जमानत याचिका पर बुधवार को हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से दो घंटे तक दलीलें पेश की गईं। विधायक रमन अरोड़ा की ओर पेश हुए वकील गुरमोहन सिंह बेदी की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने उन्हें गिरफ्तारी के 103 दिन बाद जमानत दे दी। वहीं ATP सुखदेव वशिष्ठ को 112 दिन बाद जमानत मिली। विजिलेंस ने फर्जी नोटिस भेजने के मामले में ATP सुखदेव वशिष्ठ को 14 मई को और
23 मई को विधायक रमन अरोड़ा को गिरफ्तार किया था। आपको यह भी बता दें कि विधायक रमन अरोड़ा के घर से विजिलेंस विभाग की टीम ने छह लाख की नकदी, एक किलो 100 ग्राम सोना, आधा किलो चांदी और दो नोटिस बरामद किये थे व 24 मई 2025 को विधायक रमन अरोड़ा को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया था। इस पुरे मामले में विधायक रमन अरोड़ा के बेटे राजन अरोड़ा व संधि राजू मदान को भी FIR में नामजद किया गया था।






































