PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, खांबरा में विश्व बाल श्रम निषेध दिवस मनाया गया, एच.एम.वी. की पालिटिकल साइंस की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन, Jalandhar-Pathankot Highway पर हुआ भयानक हादसा, घर में छाया मातम, Air India का विमान रिहायशी इलाके में हुआ क्रेश, आसमान में दिख रहा धुएं का गुबार, इलाके में मची अफरा-... पंजाब, निहंग सिंहों ने तेजधार हथियारों से Students पर किया कातिलाना हमला, जानें हैरान कर देने वाला म... आप पार्टी के राज में आप नेता पर हुआ कातिलाना हमला, निहंग बाणे में आए हमलवरों ने की जमकर गुंडागर्दी, ... 3000 रूपये से ज्यादा UPI से पेमेंट करने पर क्या लगेगा चार्ज? सरकार ने क्या कहा, पंजाब, अश्लील कंटेंट कर सोशल मीडिया पर फेमस इन्फ्लुएंसर की मिली लाश, इस आंतकी ने दी थी धमकी, जालंधर सड़क मार्ग पर स्थित रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, पंजाब, खेत में बम जैसी वस्तु मिलने से फैली सनसनी, भारी फोर्स के साथ बम निरोधक दस्ते द्वारा जांच जारी...
Translate

पंजाब, एक ओर Toll Plaza किसानों ने करवाया Free, बिना पर्ची कटवाएं गुजर रहे लगातार वाहन,

bhartiya-kisan-union-qadian-today-made-ghulal-toll-plaza-of-samrala-free-punjab

PTB Big न्यूज़ फतेहगढ़ साहिब : भारतीय किसान यूनियन कादियां ने आज समराला के घुलाल टोल प्लाजा को फ्री कर दिया। यह विरोध पंजाब के नौजवानों की बजाय अन्य राज्यों के गैर-पंजाबी व्यक्तियों को नौकरी देने के खिलाफ किया गया। संगठन ने आरोप लगाया कि पंजाब में बने टोल प्लाजा पर न सिर्फ गैर-पंजाबी कर्मचारियों को तैनात किया जा रहा है,

.

.

बल्कि उन्हें कम वेतन देकर आर्थिक शोषण भी किया जा रहा है। भारतीय किसान यूनियन कादियां की ओर से आज सुबह लुधियाना-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित टोल प्लाजा पर धरना देते हुए सभी वाहनों को टोल से मुक्त कर दिया गया। संगठन के जिला प्रधान हरदीप सिंह कादियां ने बताया कि टोल प्लाजा पर पंजाब के नौजवानों को 28,000 रुपए महीने की जगह

.

कथित तौर पर बाहरी राज्यों से आए लोगों को केवल 14,000 रुपए में भर्ती किया जा रहा है और उनसे 12-12 घंटे की ड्यूटी ली जा रही है। उन्होंने कहा कि जब तक यहां गैर-पंजाबियों की जगह पंजाबियों को नौकरी नहीं दी जाती, संगठन टोल प्लाजा को फ्री रखेगा और किसी वाहन से टोल वसूली नहीं होने दी जाएगी। उधर, टोल प्लाजा के मैनेजर यादविंदर सिंह ने बताया कि

.

.

उन्होंने पहले ही टोल प्लाजा पर 28 कर्मचारी नियुक्त किए हुए हैं और पंजाब के सभी टोल प्लाजा पर कंपनियों द्वारा 5 से 10 पंजाबी कर्मचारी तैनात किए ही जाते हैं। उन्होंने कहा कि यह पहला टोल प्लाजा है जहां संगठनों द्वारा अतिरिक्त कर्मचारियों की भर्ती के लिए दबाव डाला जा रहा है। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की रिपोर्ट कंपनी को भेज दी गई है।

.

Latest News