PTB News

Latest news
पंजाब : दिवाली से पहले हो सकता है हड़ताल पर गए कर्मचारियों पर बड़ा एक्शन जालंधर : झुग्गियों पर नगर निगम का बड़ा एक्शन, मिला 3 दिन का अल्टीमेटम Gold-Silver को लेकर आई Good News, त्योहारों के सीजन में तबा के कर सकेंगे खरीदारी पंजाब : मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे की गोलियां मारकर की हत्या जालंधर : PAP मुख्यालय में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस, DGP गौरव यादव ने पुलिस शहीदों को दी भावपूर्ण ... CM मान का कटा दिल्ली एयरपोर्ट पर 50,000 रूपये का चालान, 3 घंटे रोका Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में हुआ बड़ा खुलासा, शूटरों के निशाने पर थे कई दिग्गज एक्टर LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ...

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने एक बार फिर से कर दिए 8 गारंटियां ऐलान, पंजाब के मुख्यमंत्री से भी की अपील,

big news delhi cm Arvind kejriwal gave 8 guarantees to punjab teachers Punjab Appeal to the Chief Minister Charanjit Singh Channi of Punjab also

PTB Big Political न्यूज़ अमृतसर : पंजाब में इन दिनों सत्ता के गलियारे में राजनितिक 2022 के विधानसभा चुनावों से पहले हलचल तेज हो गई है / ऐसे में पंजाब फेरी पर पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मोगा और लुधियाना के बाद आज दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अमृतसर में पहुंचे हुए हैं /

आज एक बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने अध्यापकों को संबोधित करते हुए कहा कि वह अध्यापकों को उनकी सरकार पंजाब में बनते ही 8 गारंटियां जिनकी घोषणा वह कर रहे हैं सबसे पहले पूरी करेगी / इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पंजाब के सरकारी स्कूलों का बहुत बुरा हाल है / सरकारी स्कूलों में प्राथमिकता सुविधा भी नहीं है /

उन्होंने कहा कि पंजाब के सरकारी स्कूलों में एक भी टीचर नहीं है / इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के स्कूलों का वही यही हाल था, जैसे दिल्ली के स्कूलों में शिक्षा सिस्टम बदला है वैसे ही पंजाब में बदलेंगे / उन्होंने कहा कि न तो कांग्रेसियों ने स्कूलों की तरफ ध्यान दिया न ही अकालियों ने, मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि वह पंजाब के सारे टीचर्स को आमंत्रित करते हैं / उन्होंने कहा कि वह पंजाब के स्कूलों के पुर्ननिर्माण के लिए उनके साथ चलें /

इस दौरान उन्होंने चंडीगढ़ में धरने पर बैठे अध्यापकों के बारे में जीकर करते हुए कहा कि मुझे दुःख है की कुछ अध्यापक काफी समय से अपनी मांगों को लेकर चंडीगढ़ में स्थित एक टंकी पर चढ़कर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं और वह अपनी अगली पंजाब फेरी पर उनसे भी मुलाकात करेंगे / इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरी पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी साहिब से निवेदन है कि उनकी मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाये ताकि वह भी बच्चों को पढ़ाने के लिए स्कूल लौट सकें /