PTB Big News मुंबई : महाराष्ट्र से बडी़ खबर सामने आ रही है / ड्रग्स के मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) राज्य के कई जिलों में छापेमारी कर रही है / इसी बीच नांदेड़ में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है / नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने यहां ड्रग्स फैक्टरी पकड़ी है / साथ ही इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है /
बताया जा रहा है कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अफसरों ने 100 किलो से अधिक ड्रग्स को बरामद किया है / एनसीबी की कार्रवाई से ड्रग्स फैक्टरी में काम कर रहे लोगों में हड़कंप मचा हुआ है / हालांकि एनसीबी की कार्रवाई अभी भी जारी है /






























