PTB Big Political न्यूज़ जलालाबाद : आम आदमी पार्टी के विधायक के पिता को गिरफ्तार करने की बड़ी खबर सामने आई है। जलालाबाद से आप विधायक गोल्डी कंबोज के पिता सुरिंदर कंबोज को रिश्वत लेने के आरोप में एफ.आई.आर. दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार विधायक पिता सहित 4 के खिलाफ ब्लैकमेलिंग के आरोप है। यह मामला जलालाबाद के सुनील कुमार की शिकायत पर दर्ज किया गया है।
बताया जा रहा है कि सुरिंदर कंबोज सहित 4 के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इन पर धमका कर वैसे वसूलने की भी बात सामने आई है। एफ.आई.आर. शिकायतकर्ता सुनील कुमार ने बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलर है और गत दिन राणो भाई नाम महिला ने उसे कहा कि उसका मकान बिक गया है और उसे अब नया मकान लेना है। इसके बाद उसने राणो भाई को मोटरसाइकिल पर बिठा कर मकान दिखा दिया।
शाम होते ही राणो भाई का फिर फोन आया कि उसका बेटा उसके साथ झगड़ा कर रहा है। महिला ने बताया कि उसका बेटा आरोप लगा है कि वह सुनिल कुमार के साथ गलत काम करके आई है। इसके बाद सुनील कुमार को राणो भाई ने बलात्कार के आरोप में पर्चा दर्ज करने की धमकी दी। शिकायतकर्ता इस बात से डर गया उसे फिर विधायक के पिता सुरिंदर कंबोज का फोन आया कि अगर समझौता करवाना है तो 10 लाख रुपए लेकर आ जाना, बात करवा देंगे। इस बात से डरे सुनील कुमार एफ.आई.आर. दर्ज करवाई।
वहीं इस मामले पर विधायक गोल्डी विधायक का कहना है कि अगर कोई किसी तरह की ठगी मारता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं उन्होंने पंजाब पुलिस के इस कदम की सराहना भी की और कहा की चाहे वह मेरा कोई रिश्तेदार ही क्यों न हो उसके खिलाफ 100 प्रतिशत कार्रवाई ऐसे ही होती रहेगी। वहीं आपको यह भी बता दें की आज गोल्डी कंबोज का जन्मदिन भी है एक तरफ जहां सुबह से ही उनके जन्मदिन पर उनको दोस्त और रिश्तेदार मुबारकबाद दे रहे थे, वहीं इस खबर के बाद उनके रिश्तेदारों में मायुसी का महौल भी देलखने को मिल रहा है।