PTB News

Latest news
Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस... CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात कि... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी की छात्रा ऊर्वी राठौर को मिला 'यूथ क्लाइमेट लीडर अवॉर्ड' राष्ट्रीय स्तर पर शानद... रायत बाहर प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में "ड्रग्स का बढ़ता प्रकोप: महिलाओं पर पड़ता बोझ" विषय पर राष्ट्रीय... ਪੰਜਾਬੀ ਫਿਲਮ “ਬੋਲ ਭਾਵੇਂ ਨਾ ਬੋਲ” ਦੀ ਸਟਾਰ ਕਾਸਟ ਨੇ ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੀਤੀ ਸ਼ਿਰਕਤ, ਪੰਜਾਬ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਕਾਲਜ ਟੀਚਰਜ਼ ਯੂਨੀਅਨ ਵੱਲੋਂ ਡੀਏਵੀ ਕਾਲਜ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਦੀ ਕੁੰਭ ਕਰਨੀ ਨੀਂਦ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਕ... बैंक से पैसा निकालने वाले करोड़ों ग्राहकों को दिया देश के सबसे बड़े बैंक ने बड़ा झटका

कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल दसूहा के प्रतिभावान छात्रों ने NEET UG (2024) की परीक्षा में बढ़िया अंक लेकर किया स्कूल का नाम रोशन,

bright-students-of-cambridge-international-school-dasuya-bring-laurels-to-the-school-by-scoring-excellent-marks-in-neet-ug-2024-exam

.

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान दर्ज करवाने वाले कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल दसूहा के विद्यार्थियों ने हमेशा की तरह एक बार फिर उच्च स्तरीय परीक्षा में बढ़िया अंकों से सफलता प्राप्त करके क्षेत्र और स्कूल को गौरवान्वित होने का अवसर प्रदान किया है। उनकी ऐसी उपलब्धियों से सभी विद्यार्थियों को परिश्रम करने और सफ़लता प्राप्त करने की प्रेरणा मिलती है।

.

.

इस वर्ष नीट यू जी की परीक्षा में 25 लाख विद्यार्थी बैठे थे तथा कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल दसूहा के विद्यार्थियों ने नीट यू जी की परीक्षा में बढ़िया अंक प्राप्त किए हैं, जिसमें सनिग्धा ने 646 अंक, एकनूर सिंह बैंस ने 642 अंक, गुरमन सिंह ने 622 अंक, रूचिका ने 602 अंक, आस्था ने 596 अंक, रवनीत कौर ने 540 अंक तथा गुरविंदर सिंह ने 502 अंक प्राप्त किए। अपनी इस उपलब्धि से इन बच्चों ने अपने माता–पिता के साथ–साथ स्कूल का नाम भी रोशन किया है।

.

परिश्रम को अपना लक्ष्य मानने वाले इन बच्चों ने अपनी सफ़लता का श्रेय अपने माता–पिता और अध्यापकों को दिया।बच्चों के अभिभावकों ने भी इस मौके पर हर्ष प्रकट करते हुए स्कूल तथा अध्यापकों का धन्यवाद किया और कहा कि इसका श्रेय स्कूल तथा अध्यापकों को भी जाता है जो विद्यार्थियों को ऐसी परीक्षाओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करते है, उन्हें तैयार करते हैं और उनकी सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं।

.

.

स्कूल के प्रिंसिपल ओ.पी. गुप्ता ने बच्चों तथा उनके अभिभावकों को सफलता की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि इंसान को अपने जीवन में हमेशा सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करते रहना चाहिए क्योंकि किसी भी काम के प्रति की गई सच्ची मेहनत और लगन कभी भी निष्फल नहीं जाती तथा कड़ी मेहनत सफलता की पहली सीढ़ी है।

.

इस अवसर पर वासल ऐजूकेशन के प्रधान के.के. वासल, स्कूल के चेयरमैन संजीव कुमार वासल, वाईस प्रेज़ीडेंट श्रीमती ईना वासल, सी ई ओ राघव वासल तथा डायरेक्टर श्रीमती अदिति वासल ने विद्यार्थियों की अथक मेहनत की प्रशंसा की तथा उनको जीवन में और आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित भी किया। इस अवसर पर उन्होंने ये भी कहा कि स्कूल सर्वदा समय–समय पर उनके विद्यार्थियों का जीवन में सही मार्गदर्शन करता रहेगा।

.

.