PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल दसूहा ने कक्षा प्रबंधन {क्लासरूम मेनेजमेंट} पर CBSE कार्यशाला की सफलतापूर्वक की मेजबानी,

cambridge-international-school-dasuya-successfully-hosted-the-cbse-workshop-on-classroom-management-dasuya

.

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल दसूहा ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड {CBSE} के सहयोग से कक्षा प्रबंधन पर केंद्रित एक बहुत ही जानकारीपूर्ण कार्यशाला की सफलतापूर्वक मेजबानी की। 3 और 4 जून को आयोजित कार्यशाला में शिक्षकों को कक्षा में अनुकूल शिक्षण वातावरण बनाने के लिए अमूल्य अंतर्दृष्टि और रणनीतियाँ प्रदान की गईं। इस कार्यशाला में कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल दसूहा के शिक्षकों सहित विभिन्न स्कूलों के 60 शिक्षकों ने भाग लिया।

.

.

श्रीमती गगनदीप कौर खैरा और श्री रसिक गुप्ता ने कार्यशाला का संचालन किया। उन्होंने उपस्थित सभी शिक्षकों के लिए एक प्रभावी वातावरण बनाने के लिए अपने अनुभव और नवीन दृष्टिकोण का उपयोग किया। कार्यशाला में प्रभावी कक्षा प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई, जिसमें ये बताया गया कि किस प्रकार अध्यापक को सकारात्मक मानसिकता के साथ कक्षा की शुरूआत करनी चाहिए। इस कार्यशाला में अध्यापकों तथा बच्चों के विभिन्न प्रकार के नज़रियों पर भी चर्चा की गई है।

.

रिर्सोस पर्सनज़ रसिक गुप्ता तथा श्रीमती गगनदीप कौर खैरा ने बताया कि कक्षा प्रबंधन की प्रथम आवश्यकता विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना, कक्षा मे प्रभावपूर्ण अनुशासन का होना तथा अध्यापक को सृजनशील एवं कल्पनाशील होना चाहिए ।इसके साथ ही विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित वातावरण का होना भी अनिवार्य है। कार्यशाला में कक्षा प्रबंधन एवं कक्षा संगठन में अंतर तथा अध्यापकों को पारस्परिक संबंध प्रबंधन के विषय में भी विस्तार पूर्वक समझाया गया।

.

.

कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल दसूहा के प्रिंसिपल ओ. पी. गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि हम श्रीमती गगनदीप कौर खैरा और श्री रसिक गुप्ता के व्यावहारिक योगदान और CBSE के इस कार्यक्रम के आयोजन में उनकी साझेदारी के लिए आभारी हैं। शिक्षकों के लिए कक्षा प्रबंधन पर कार्यशाला उनके कौशल को निखारने और सर्वोत्तम अभ्यास का आदान –प्रदान करने का एक अमूल्य अवसर था।

.

इस अवसर पर मनोरंजन के महत्व को समझते हुए स्कूल की टॉरेंस टीम ने संगीत से अतिथियों का मनोरंजन किया। उपस्थित शिक्षकों ने कार्यशाला के दौरान प्राप्त व्यावहारिक रणनीतियों की सराहना की और उनकी दैनिक शिक्षण अभ्यास और व्यावसायिक विकास के लिए इसकी प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला।

.

.

इस अवसर पर वासल एजूकेशन के प्रधान के के वासल, चेयरमैन संजीव कुमार वासल, वाईस प्रेज़ीडेंट श्रीमती ईना वासल, सी ई ओ राघव वासल और डायरेक्टर अदिति वासल ने कहा कि कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल दसूहा शिक्षकों को व्यावसायिक विकास के अवसर प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है। स्कूल शिक्षकों को उनकी भूमिकाओं में उत्कृष्टता प्राप्त करने और छात्रों की सफलता पर स्थायी प्रभाव डालने के लिए सर्वदा प्रयास करता रहेगा।