[smartslider3 slider=7].
[smartslider3 slider=8].
[smartslider3 slider=9].
[smartslider3 slider=10].
[smartslider3 slider=11].
आत्महत्या या हत्या पुलिस ने की जाँच शुरू, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ जालंधर : आज करतारपुर के साथ लगते इलाके सराय खास में उस समय सनसनी फेल गई जब यह ख़बर आग की तरह इलाके में फैली की इलाके में गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है /
जानकारी के अनुसार सरए खास इलाके में स्थित सीआरपीएफ कैंप में आज गोली चलने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है / यह गोली ऐके-47 रायफल से चली है / इस दौरान सीआरपीएफ कैंप के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया की आज तकरीबन 4.00 बजे यह घटना हुई है / इस हादसे में जवान हवलदार अनूप राहा पुत्र बसवाहा राहा निवासी गांव जाहा नगर, जिला बर्दवान, वेस्ट बंगाल को मौत हो गई है / उन्होंने यह भी बताया कि मृतक जवान क्वार्टर गार्ड में हथियारों के रख रखाव का काम करता था और आज जब वह आर्मस रूम में बैठा था तभी रूम से 3 गोलियां चलने की आवाज आई, जिसके बाद तुरंत नजदीक ड्यूटी दे रहे जवान भाग के अनूप के आर्मस रूम वाले कमरे में पहुंचे तो देखा की गोली लगने से अनूप की मौत हो चुकी है / एक गोली उसके सर में लगी थी / घटना की सुचना मिलते ही स्थानीय मकसूदा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई व शव को अपने कब्जे में ले लिया है / पुलिस का कहना है कि उक्त सीआरपीएफ के जवान ने आत्महत्या की है या उसकी की गई है हत्या इसके बारे में जाँच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है /









