PTB News

Latest news
मज़दूर दिवस पर महंगाई का ‘तोहफ़ा’, LPG कीमतों में बढ़ोतरी आम जनता के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण : सुखजि... ​बड़ी खबर: विधायक रमन अरोड़ा को फिर मिला सरकारी 'सुरक्षा कवच', विरोधियों के दावों की निकली हवा एचएमवी में तीन दिवसीय एफडीपी का समापन : ज्ञान और मूल्यों का संगम स्वर्गीय श्री अनिल चोपड़ा जी की याद में सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स ने शहर की विभिन्न संस्थायों... जीएनए यूनिवर्सिटी में 7वां अंतरराष्ट्रीय आतिथ्य एवं पर्यटन सम्मेलन (ICOHOST–2026) शिरोमणि अकाली दल ने शराब के नशे में धुत विधानसभा पहुंचे भगवंत मान का डोप टेस्ट करवाने की रखी मांग राष्ट्रपति को दिया गया गरिमामय विदाई समारोह, ईरान पर मिसाइलों से अमेरिका कर सकता है हमला, बचे हुए ईरानी नेता टारगेट पर, सेना ने बताया ट्रम्प को प... दुःखद ख़बर! किश्ती के बाद डूबा क्रूज, 29 लोगों की कटी थी टिकट, लेकिन 47 पर्यटक थे सवार, PM मोदी ने जत... मई के पहले दिन महंगाई की जनता पर बड़ी मार, सिलेंडर हुआ 1 हजार रुपए महंगा,

माता वैष्णो देवी जा रही बस खाई में गिरी, 10 लोगों की दर्दनाक मौत

bus going from amritsar to mata vaishno devi fell into the ditch 10 people died tragically Big Accident News

PTB Big Accident न्यूज़ जम्मू-कश्मीर : जम्मू-कश्मीर में एक भीषण हादसा हो गया। अमृतसर से कटरा जा रही बास गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हो गए हैं। बचाव अभियान चलाया जा रहा है। घायलों का उपचार जम्मू के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। छह लोगों की मौत मौके पर ही हो गई थी जबकि 4 kr मौत जीएमसी जम्मू में हुई है। मरने वालों और घायलों की अभी पहचान की जा रही है।

बताया जा रहा है कि बस संख्या UP81CT-3537 अमृतसर से वैष्णो देवी (कटरा) जा रही थी। बस में 50 से ज्यादा यात्री सवार थे। जैसे ही बस नेशनल हाइवे 44 पर झज्जर कोटली पहुंची, बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में कम से कम 10 लोगों के मरने की खबर है। वहीं, 41 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा जम्मू जिले के कटरा से करीब 15 किलोमीटर दूर झज्जर कोटली के पास हुआ है।

सीआरपीएफ अधिकारी अशोक चौधरी ने बताया कि जैसे ही हमें सुबह दुर्घटना की जानकारी मिली। तुरंत हमारी टीम ने यहां पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। शवों को निकाला गया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। पुलिस की टीम भी हमारे साथ रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी है। सीआरपीएफ, पुलिस और अन्य टीमें भी यहां हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बताया जा रहा है कि बस में बिहार के लोग थे जो कटरा जा रहे थे। वे शायद कटरा का रास्ता भूल गए और यहां पहुंच गए।

Latest News

Latest News