.
.
business diary ed attaches bungalow of p chidambaram bought properties in foreign countries through scam fund
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ न्यूज़ दिल्ली : पूर्व वित्त व गृह मंत्री पी. चिदंबरम की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता के दिल्ली के जोर बाग स्थित बंगले को भी अटैच (कुर्की) कर लिया है / ईडी ने कहा है कि आईएनएक्स मीडिया घोटाले में मिले पैसों से उन्होंने बेटे कार्ति चिदंबरम के साथ मिलकर देश और विदेशों में कई संपत्तियां खरीदी हैं /
.
.
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ईडी ने पी. चिदंबरम को इस केस में बेटे के साथ सह आरोपी बनाया है / आईएनएक्स मीडिया केस के अलावा एयरसेल मैक्सिस 2जी घोटाले में भी इनका नाम जोड़ा गया है / अब ईडी और सीबीआई ने दोनों लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है /
.
ईडी ने नई दिल्ली के जोर बाग स्थित जिस बंगले को अटैच किया है, उसकी कीमत 16 करोड़ रुपये है / इसके अलावा स्पेन के बार्सिलोना में स्थित टेनिस क्लब की कीमत 15 करोड़ रुपये है / इसके अलावा यूके में कॉटेज और भारत में भी कई संपत्तियों को अटैच किया गया है, जिनका मूल्य 54 करोड़ रुपये है /
.
ईडी ने कार्ति की चेन्नई स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक की नुंगाबक्कम शाखा में एक फिक्सड डिपॉजिट खाते को भी सील कर दिया है / इस खाते में 9.23 करोड़ रुपये हैं / वहीं इसके अलावा डीसीबी बैंक में कार्ति की कंपनी एडवांटेज स्ट्रेटेजिक कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड के 90 लाख रुपये की एफडी को भी अटैच किया है / ईडी ने दावा किया है कि पीटर मुखर्जी ने एएससीपीएल को 3.09 करोड़ रुपये का भुगतान गलत तरीकों से जारी किए गए डेबिट नोट के जरिए किया था /
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
business diary ed attaches bungalow of p chidambaram bought properties in foreign countries through scam fund


































