.
.
Jalandhar police solved teacher murder case in Cantt Arrested the accused
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ जालंधर : जालंधर कैंट में बीती रात बैरियर के पास कुछ अज्ञात हमलावरों ने एक बुजर्ग व्यक्ति की तेजधार हथियार से हमला कर हत्या कर दी, मृतक व्यक्ति की पहचान तरसेम अग्रवाल निवासी पंचशील एनक्लेव के रूप हुई थी / इस केस की जांच में जुटी जालंधर पुलिस ने इस मामले में तेजी दिखाते हुए कुछ घण्टों में ही इस हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया /
.
.
इस मामले में एक प्रैस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि कैंट बोर्ड स्कूल से रिटायर्ड टीचर तरसेम लाल अग्रवाल पुत्र चन्नन लाल वासी पंचशील एवेन्यू जालंधर कैंट की लाश सेना के अस्पताल की पीछे सोफी पिंड की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते पर पड़ी हुई मिली थी / उन्होंने इस दौरान यह भी बताया कि मृतक के शरीर पर किसी ने तेजधार हथियारों के साथ करीब 28 से ज्यादा वार किये हुए थे /
.
इस मामले में शामिल आरोपी जिसके खिलाफ थाना कैंट में मृतक के भांजे मनीष बांसल पुत्र कश्मीरी लाल बंसल के बयानों पर मामला दर्ज किया गया था / इस मामले में गंभीरता दिखाते हुए एडीसीपी-2 परमिंदर सिंह भंडाल, एसीपी कैंट रविंदर पाल सिंह, एसीपी हेडक्वार्टर विमल कांत, एसीपी डिटेक्टिव कमलजीत सिंह और सीआईए स्टाफ के इंचार्ज हरमिंदर सिंह द्वारा मामले की तीव्रता पूर्वक जांच शुरू की गई / जांच करने के बाद पुलिस ने इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी सन्नी पुत्र तिलकराज निवासी मकान नंबर 21 मोहल्ला नंबर 4 कैंट को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया /
.
वही वारदात में इस्तेमाल किया हुआ चाकू भी पुलिस ने बरामद कर लिया / मृतक का पर्स व नकदी, मृतक के एक्टिवा की आरसी और ड्राइविंग लाइसेंस और वारदात के समय आरोपी की पहनी गई पैंट बरामद की गई है / पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने मृतक तरसेम से दो लाख 80 हज़ार रुपये ब्याज पर ले रखे थे, ताकि अपने पिता का इलाज करवा सके / पैसे ना चुकाने के कारण ब्याज के साथ यह रकम बढ़ कर अब 5 लाख हो गई थी, जिसमें से डेढ़ लाख रुपया उसने मृतक को दे दिया था, लेकिन वह बकाया रकम वह चुका नहीं पा रहा था / इसीलिए आरोपी ने मृतक व्यक्ति तरसेम लाल की हत्या करने का मन बनाया और इस वारदात को अंजाम दे दिया /
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Jalandhar police solved teacher murder case in Cantt Arrested the accused


































